Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Delhi Seelampur murder case : ये मकान बिकाऊ है…दिल्ली के सीलमपुर से हिंदुओं का पलायन!
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश

Delhi Seelampur murder case : ये मकान बिकाऊ है…दिल्ली के सीलमपुर से हिंदुओं का पलायन!

Narendra Singh April 18, 2025

Delhi Seelampur murder case : युवक की हत्या के बाद दहशत में हिंदू परिवार

Delhi Seelampur murder case : दिल्ली के सीलमपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है. घटना के बाद लोग पलायन करने की बात कर रहे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. इस हत्याकांड के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

युवक के मर्डर के बाद दहशत

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. युवक पर हमला उस समय हुआ जब वो घर से दूध लेने के लिए निकला था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पूरे मामले में एक लड़की के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है.

लोगों ने घरों के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

घटना के बाद लोगों में दहशत है. हिंदुओं के पलायन की बात सामने आ रही है. लोगों ने अपने घरों के बाहर ये मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं. जिसमें लिखा है कि योगी जी, मदद करो योगी जी, रेखा गुप्ता जी मदद करो.इस मर्डर की घटना के बाद सीलमपुर में स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की. पुलिस ने मृतक की पहचान कुनाल के रूप में की है. सीलमपुर हत्याकांड के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

आरोपियों को मिले मौत की सजा- मृतक की मां

मृतक कुनाल की मां प्रवीन और बड़ी बहन वंदना अपने बेटे के लिए इंसाफ मांगा है, कुनाल की मां का कहना है कि उनके बेटे से ना किसी की दुश्मनी थी ना किसी से कोई बातचीत थी. उसे सिर्फ गिहारा समाज से होने की वजह से मार दिया गया. कुछ दिनों पहले लाला नाम के शख्स की आरोपियों से लडाई हुई थी, जिसके चलते कुनाल की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि साहिल और ज़िकरा इस हत्या में शामिल हैं.

10 साल में 7 मर्डर, डर के साये में लोग

दिल्ली के सीलमपुर इलाके के J ब्लॉक में लोगों ने घरों के बाहर पलायन के बोर्ड लगा दिए हैं. लोगों का कहना है कि अब उन्हें यहां रहने में डर लगता है. एक विशेष समुदाय के लोग आए दिन गुंडागर्दी और हत्या की वारदातों को अंजाम देते हैं. पिछले 10 सालों में 7 मर्डर हो चुके हैं. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है. इसलिए वो अपना मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं. कुछ लोग मकान बेचकर जा चुके हैं कुछ अब जाना चाहते हैं.

Read More : वक्फ कानून पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकारः सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से तीखा सवाल

Watch Now:- दिल्ली : लोगों से भरी मेट्रो में भजन करने लगीं महिलाएं | Delhimetro | Delhinews

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gwalior: DIG पर 5 लाख का जुर्माना, जाने क्या है पूरा मामला
Next: Jhajjar Shooter Suruchi: सुरुचि सिंह ने ISSF वर्ल्डकप में स्वर्ण पदक और मनु ने रजत पदक जीता…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.