Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान: ‘2020 के दिल्ली दंगे डिजाइन किए गए, सांप्रदायिक नहीं’
  • Top Story
  • देश-विदेश

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान: ‘2020 के दिल्ली दंगे डिजाइन किए गए, सांप्रदायिक नहीं’

Shital Sharma November 18, 2025

delhi police on 2020 riots: फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने बेहद महत्वपूर्ण और तीखे दावे किए। पुलिस का कहना है कि ये दंगे न तो अचानक भड़के, न ही यह किसी एक समुदाय बनाम दूसरे समुदाय की पारंपरिक सांप्रदायिक हिंसा थी बल्कि यह पूर्व-नियोजित, समन्वित और राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला था

 delhi police on 2020 riots : कोर्ट में क्या कहा दिल्ली पुलिस ने?

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ के समक्ष सरकार की ओर से दलील पेश की। उनका कहना था कि यह स्वतः दंगा नहीं था।यह अच्छी तरह से तैयार और ऑर्केस्ट्रेटेड दंगा था। यह राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला था, सिर्फ सरकार के किसी फैसले के खिलाफ विरोध नहीं। मेहता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दंगों का मकसद समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटना और देश को अस्थिर करना था।

शरजील इमाम और उमर खालिद पर क्या आरोप?

दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत का कड़ा विरोध किया, दावा करते हुए कि उनके रोल को ‘कमतर’ नहीं आंकना चाहिए। मेहता ने अदालत में कहा इमाम ने कथित रूप से देशभर में चक्का जाम की अपील की। उनके भाषणों और संदेशों में पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने जैसे खतरनाक विचारों का उल्लेख है। दंगों की योजना सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं थी इसके फैलाव को सुरक्षा एजेंसियों ने रोका।

डिजिटल सबूत और व्हाट्सऐप चैट का जिक्र

सरकार की ओर से बताया गया कि बरामद मोबाइल फोनों में व्हाट्सऐप ग्रुप मिले हैं, जिनमें संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, धन इकट्ठा करने, भीड़ को संगठित करने जैसी गतिविधियों पर चर्चा थी। एक फोटो का भी उल्लेख हुआ, जिसमें आरोपी कथित तौर पर योजना बनाते दिखाई देते हैं। मेहता ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी स्वयं मुकदमे में देरी कर रहे हैं और इस देरी का दोष सिस्टम पर डालते हैं। उनका दावा था कि अगर आरोपी सहयोग करें तो छह महीने में ट्रायल पूरा किया जा सकता है।

जमानत क्यों खारिज हुई थी?

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 सितंबर 2024 को खालिद, इमाम सहित नौ आरोपियों की जमानत याचिकाएँ खारिज की थीं। हाई कोर्ट का कहना था कि प्रदर्शन या आंदोलन की आड़ में साजिशपूर्ण हिंसा की अनुमति नहीं दी जा सकती। सभी आरोपियों पर यूएपीए और आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। उन पर आरोप है कि वे दंगों के “मास्टरमाइंड” थे, जिनमें 53 लोगों की मौत हुई, 700 से अधिक घायल हुए, और हिंसा का केंद्र बना इलाका कई दिनों तक तनाव की आग में जलता रहा। मामले पर विस्तृत बहस गुरुवार को जारी रहेगी, जहां अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू भी दलीलें पेश करेंगे।

Read More:- cambridge dictionary word 2025: कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘पैरासोशल’ को 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना

 

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: cambridge dictionary word 2025: कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘पैरासोशल’ को 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना
Next: सऊदी को F-35 देने पर अमेरिका की बढ़ी चिंता: चीन तक पहुंच सकती है स्टेल्थ तकनीक

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.