Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Delhi : CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार
  • देश-विदेश

Delhi : CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Narendra Singh June 7, 2025

threatened kill CM Rekha Gupta : पत्नी के घर छोड़ जाने से था परेशान

threatened kill CM Rekha Gupta : CM रेखा गुप्ता को गाजियाबाद से जान से मारने की धमकी मिली थी. दिल्ली पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का कहना है कि उसने नशे की हालत में धमकी भरा कॉल किया था.

आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में कॉल की थी. पुलिस को शक है कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. इसलिए पुलिस इस मामले को लेकर बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी गाजियाबाद पुलिस थाने में 112 नबंर पर कॉल कर दी गई थी. धमकी देने के बाद कॉलर ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था. दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस दोनों लगातार कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही थी.

शराब के नशे में की कॉल

आरोपी का कहना है कि जब उसने यह कॉल की तब वह शराब के नशे में था. उसने कहा कि इस कॉल के बारे में मुझे कुछ नहीं पता. पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी ने LLB की पढ़ाई की है. पत्नी के छोड़ जाने के बाद वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान है. इसी परेशानी की वजह से उसे शराब की लत लग गई. यही कारण था कि उसने शराब पीकर दिल्ली की सीएम को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी.

गुमराह करने की कर रहा है कोशिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से कई फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं. जिससे पता चलता है कि मामला गंभीर है. पुलिस का कहना है कि जब तक मामले की जांच पूरी तरह नहीं हो जाती, तब तक पुलिस आरोपी की बात पर भरोसा नही कर सकती. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आरोपी गुमराह करने की कोशिश कर रहा हो.पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की कॉल आने से कुछ दिन पहले एक और धमकी भरा ई-मेल आया था, जिसमें उद्योग भवन और निर्माण भवन को बम से उड़ाने को लेकर धमकी दी गई थी. जिसके बाद से पुलिस प्रसाशन काफी सतर्क हो गया था.

Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- राजस्थान समेत 7 राज्यों में फिर से लू : असम-अरुणाचल में बाढ़ से राहत🔥

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईद-उल-अजहा 2025: हापुड़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अलर्ट
Next:  ईद-उल-अजहा 2025: 🌙 देशभर की मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, UP में ड्रोन से निगरानी

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.