Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • दिल्ली के नरेला में नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप: दो आरोपी गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश

दिल्ली के नरेला में नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप: दो आरोपी गिरफ्तार

himani Shrotiya August 12, 2025

 Gangrape in Narela Delhi: दिल्ली के नरेला से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्विमिंग पूल में स्विमिंग सीखने गई दो नाबालिग बच्चियों (9 और 12 साल की) के साथ गैंगरेप हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना 5 अगस्त 2025 को हुई, जिसके बाद पीड़िताओं ने अपने परिवार को बताया।

स्विमिंग सीखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप
स्विमिंग सीखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप

प्राइवेट स्विमिंग पूल में हुआ गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक, यह घटना नरेला के एक प्राइवेट स्विमिंग पूल में हुई। पीड़ित बच्चियां तैराकी सीखने के लिए वहां गई थीं। पीड़िताओं ने बताया कि एक आरोपी, जिसका नाम अनिल है, उन्हें जबरन एक कमरे में लेकर गया। वहां पहले से ही 12 साल की एक और बच्ची बंद थी, जो स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के लिए आई थी। अनिल ने दोनों बच्चियों के साथ रेप किया। इसके बाद उसका दोस्त मुनील भी वहां पहुंचा और उसने भी दोनों बच्चियों के साथ बलात्कार किया।

प्राइवेट स्विमिंग पूल में हुआ गैंगरेप
प्राइवेट स्विमिंग पूल में हुआ गैंगरेप

Gangrape in Narela Delhi: आरोपियों ने दी धमकी 

आरोपियों ने बच्चियों को धमकी दी कि अगर उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया, तो उनकी जान ले ली जाएगी। इस डर की वजह से बच्चियां कई दिनों तक चुप रहीं और अपने परिवार को कुछ नहीं बताया। पीड़िताओं की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 9 साल की बेटी स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के लिए जाती थी। लेकिन इस घटना के बाद वह स्विमिंग जाने से डरने लगी और मना करने लगी। मां के बार-बार पूछने पर बच्ची ने हिम्मत करके पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। दोनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस ने गैंगरेप, धमकी देने, बंधक बनाने और पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद एसआई ज्योति की अगुवाई में पुलिस टीम ने 37 साल के अनिल और 24 साल के मुनील को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नरेला के ही रहने वाले हैं और अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Read More:राजस्थान हाईकोर्ट: आसाराम को मिली अंतरिम जमानत

आगे की जांच और कार्रवाई

 Gangrape in Narela Delhi: पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपियों ने पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही, स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे बच्चियों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: जेलेंस्की ने मोदी से मांगी मदद: कहा-भारत से शांति की उम्मीद है
Next: मसूरी में भारी बारिश ने मचाई तबाही: दुकान ढही, होटल को खतरा

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.