Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • अब खुलकर मुस्कुराएं दिल्लीवाले, दिल्ली में मोबाइल डेंटल क्लीनिक सेवा शुरू!
  • देश-विदेश

अब खुलकर मुस्कुराएं दिल्लीवाले, दिल्ली में मोबाइल डेंटल क्लीनिक सेवा शुरू!

Narendra Singh March 21, 2025
मोबाइल डेंटल सेवा शुरु
मोबाइल डेंटल सेवा शुरु

घर-घर मिलेगी दांतों की देखभाल

आपके दांत का ऐसे ख्याल रखेगी रेखा सरकार

Mobile Dental Clinic Service: दिल्ली सरकार ने मोबाइल डेंटल क्लीनिक की शुरुआत की है. डेंटल वैन घर-घर जाकर मरीजों का इलाज करेगी. ये बसें सभी आधुनिक उपकरणों से लैस हैं. पंकज सिंह ने कहा कि हम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए काम कर रहे हैं. 6 डेंटल वैन आज शुरू की गई हैं,

डेंटल बसों को हरी झंडी(Mobile Dental Clinic Service)

दिल्ली में अब दांतों के मरीजों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे क्योंकि दिल्ली सरकार ने मोबाइल डेंटल क्लीनिक की शुरुआत की है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने गुरुवार को छह 6 मोबाइल डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन किया. उन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से इन 6 डेंटल बसों को हरी झंडी दिखाई ताकि दिल्ली के हर नागरिक को बेहतरीन ओरल स्वास्थ्य मिल सके.

आधुनिक उपकरणों से लैस है बस

ये बसें सभी आधुनिक उपकरणों से लैस हैं. पंकज सिंह ने कहा कि हमने दिल्ली को जो सुविधाएं देने की बात की है, हम उसकी तरफ अग्रसर हैं. दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हाइजीन के बारे में, जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए काम कर रहे हैं. 6 डेंटल वैन आज शुरू की गई हैं, हमारे बजट के बाद इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी.

आपके दांत का ख्याल रखेगी सरकार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं खुद उसी बिरादरी से हूं, इसलिए मैंने खुद देखा है कि ओरल हेल्थकेयर को अक्सर कैसे नजरअंदाज किया जाता है. यह मोबाइल डेंटल वैन दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दंत चिकित्सा के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ उनका इलाज भी करेगी. इस वैन में सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.

Mobile Dental Clinic Service: वैन में होंगी सभी सुविधाएं

डेंटल वैन सभी आधुनिक उपकरणों से लैस हैं. वैन में मॉडर्न डेंटल चेयर, पोर्टेबल एक्स-रे यूनिट्स, अल्ट्रासोनिक स्केलर्स, स्टरलाइजेशन यूनिट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स जैसी सुविधाएं होंगी. इस वैन में जीपीएस सिस्टम रहेगा जो हॉस्पिटल से कनेक्ट रहेगा? वैन कहां है स्कूल में, किस हॉस्पिटल के बाहर या फिर किसी डिस्पेंसरी में इन सब की जानकारी हमारे पास रहेगी. डॉक्टर की टीम भी इस वैन में रहेगी.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Jabalpur dog killing case : भौंकने पर मिली मौत की सजा, डॉग लवर्स ने की कार्रवाई की मांग
Next: RSS Manmohan Singh tribute : आरएसएस के मंच पर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.