Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • CM Dhami Contribution On BJP Victory: दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जानिए सीएम धामी का योगदान और प्रतिक्रिया
  • Top Story
  • उत्तराखंड

CM Dhami Contribution On BJP Victory: दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जानिए सीएम धामी का योगदान और प्रतिक्रिया

Hema Gupta February 9, 2025

CM Dhami Contribution On BJP Victory: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।पार्टी ने 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इस परिणाम को दिल्ली में विकास और जनकल्याण के नए सूर्योदय के रूप में बताया। धामी ने कहा, “यह जीत भ्रष्ट आप सरकार की नीतियों को नकारते हुए भाजपा की विकास और अंत्योदय की विचारधारा को जीत के रूप में सामने लाती है।”

Read More: President Draupadi Murmu’s Kumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का महाकुंभ दौरा, सीएम योगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल 

CM Dhami Contribution On BJP Victory: सीएम पुष्कर सिंह धामी की मेहनत रंग लाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दौड़-धूप रंग लाई है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया था। और उन्होंने पूरी ताकत के साथ 23 पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 52 चुनावी सभाएं और रोड शो किए। इस प्रचार अभियान के परिणामस्वरूप, 18 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। यानी, धामी के प्रचार वाली 78% सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की।

धामी द्वारा प्रचारित प्रत्याशी जिनकी हुई जीत

कस्तूरबानगर से नीरज बसोया, मोतीनगर से हरीश खुराना, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, आरके पुरम से अनिल शर्मा, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी, करावल नगर से कपिल मिश्रा, रिठाला से कुलवंत राणा, द्वारिका से प्रद्युम्न राजपूत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, मटियाला से संदीप सहरावत, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, उत्तमनगर से पवन शर्मा, पालम से कुलदीप सोलंकी, वजीरपुर से पूनम शर्मा और बवाना से रविंद्र इंद्राज सिंह ने जीत हासिल की है।

इन सभी प्रत्याशियों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी सभाएं और रोड शो किए थे, और उनकी मेहनत का परिणाम यह रहा कि इन क्षेत्रों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की।

दिल्ली में विकास और जनकल्याण का सूर्योदय- सीएम धामी

परिणाम घोषित होने के बाद सीएम धामी ने फेसबुक में पोस्ट करते हुए दिल्‍ली में भाजपा की जीत को दिल्ली में विकास और जनकल्याण का सूर्योदय बताया है। साथ ही सीएम ने लिखा कि-

“दिल्ली में विकास और जनकल्याण का सूर्योदय !
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं व दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली में विकास रूपी कमल खिल चुका है।

यह स्वर्णिम विजय देवतुल्य जनता द्वारा घोटालों में डूबी भ्रष्ट आप-दा सरकार की नीतियों को नकारते हुए भाजपा की विकास और अन्त्योदय की विचारधारा को समर्पित है। यह स्पष्ट जनादेश दिल्ली के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: President Draupadi Murmu’s Kumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का महाकुंभ दौरा, सीएम योगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next: PM Modi on Delhi’s Victory:AAP की हार से अन्ना हजारे को पीड़ा से मिली मुक्ति- पीएम मोदी..

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.