आरोप-BJP ने विधायकों को 15-15 करोड़ ऑफर किए

विधायकों की खरीद फरोख्त का डर!
केजरीवाल ने नाम लिए बिना बीजेपी पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दिए गए। इस मुद्दे पर आज सुबह 11.30 बजे सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग बुलाई थी।
केजरीवाल ने ट्वीट कर किया दावा
केजरीवाल का दावा है.कि हमारा एक आदमी नहीं टूटेगा 6 फरवरी की रात केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि AAP छोड़ उनकी पार्टी में आ जाएं, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है
एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत
14 एग्जिट पोल में दावा- इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बना रही है.एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, बीजेपी दिल्ली की 70 सीटों में से 45 से 55 सीटें जीत सकती है, जबकि सीएनएक्स का अनुमान इससे भी ज्यादा है, जो भाजपा को 49 से 61 सीटें दे रहा है। सभी के ऐवरेज यानी पोल ऑफ पॉल्स में भाजपा को 41, AAP को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है
