दिल्ली की अदालत ने हत्या के मामले में सुनाई सजा
Delhi court awards lifer : दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित हत्या के एक मामले में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की एक नवंबर 1984 को हुई कथित हत्या के मामले में फैसला सुनाया।
1984 anti-Sikh riots मौत की सजा की मांग की
शिकायतकर्ता, जसवंत की पत्नी और अभियोजन पक्ष ने कुमार के लिए मौत की सजा की मांग की थी। हत्या के अपराध में अधिकतम सजा मृत्युदंड थी, जबकि न्यूनतम सजा आजीवन कारावास थी।
अदालत ने 12 फरवरी को कुमार को इस अपराध का दोषी ठहराया था और तिहाड़ जेल से उनके मनोरोग और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन पर रिपोर्ट मांगी थी। कुमार फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया था, लेकिन एक विशेष जांच दल ने बहुत बाद में जांच अपने हाथ में ले ली।
इंदिरा गांधी की हत्या का बदला लेने की कोशिश
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि…
घातक हथियारों से लैस एक बड़ी भीड़ ने …
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का बदला लेने के लिए सिखों की लूटपाट,
आगजनी और संपत्तियों को नष्ट किया।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
सज्जन कुमार के लिए मौत की सजा की मांग की
Delhi court awards lifer:- अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि…
भीड़ ने जसवंत की पत्नी शिकायतकर्ता के घर पर हमला किया
और सामान लूटने के अलावा अन्य लोगों की हत्या कर दी
और उनके घर को आग लगा दी।
सिख समुदाय के सदस्यों ने
1984 दंगा मामले में फैसले से पहले सज्जन कुमार के लिए मौत की सजा की मांग की
