Delhi CM Rekha Gupta : सीएम रेखा गुप्ता ने समझाई पूरी प्रोसेस
Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्ध योजना को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया है.सीएम ने कहा.कि जो तीन साल में महिलाओं के पैसे नहीं दे पाए वो 6 हफ्ते में ही मुझसे पैसे देने को कह रहे हैं. इसके लिए बजट में 5100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, प्रक्रिया पूरा होने के बाद सभी पात्र महिलाओं के अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा.
एक-एक कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 2,500 रुपये के वादे पर कहा कि यह कोई ऐसी प्रक्रिया नहीं है, जिसमें मेरे पास पैसे हों और मैं उन्हें तुरंत दे दूं. उन्होंने कहा कि जो तीन साल तक महिलाओं को पैसे नहीं दे पाए वो 6 हफ्ते में ऐसा करने को कह रहे हैं.इस विषय पर बजट घोषित हो चुका है. उन्होंने कहा हमनें 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. उसके बाद, एक-एक करके प्रक्रिया पूरी की जाएगी और जो भी महिलाएं इस योजना में पात्र होंगी उनके अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे.
सीएम ने बताया सारा प्रोसेस
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसको लेकर समिति का गठन, शर्तें तय करना, पोर्टल लॉन्च करना, रजिस्ट्रेशन, जांच किया जाएगा उसके बाद सभी महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि ये समझने वाली बात है कि ये कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें एक बार पैसे दे दिए जाएं बस और फिर काम हो जाए.यह एक बार की बात नहीं है, है न? हमें इसे हर महीने लाभार्थियों की एक लिस्ट देना है. हम नहीं चाहते कि कोई भी ऐसी महिला जो इस योजना में पात्र है और वो छूट जाए.हर पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए और एक बार शुरू होने के बाद इसे लगातार जारी रखा जाएगा. सीएम रेखा ने कहा कि इस योजना को शुरू करने में जो भी होम वर्क जरूरी है उसे पूरा करके ही इसकी शुरुआत होगी.
Click this: Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
