रेखा गुप्ता का दिल्ली मुख्यमंत्री बनना तय-सूत्र
Delhi Chief Minister: खबर दिल्ली है जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्वीकार कर लिया है। अब रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है।
20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह
आपको बतादें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के 11 दिन बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी, गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगा।
दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे-सूत्र
दिल्ली के मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों के शपथ ग्रहण का भी उल्लेख किया गया है। भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री का चुनाव कर दिल्ली की राजनीति में एक नई दिशा देने की योजना बनाई है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी दलित, पूर्वांचल और जाट समुदायों का समावेश कर सकती है, और दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
कैबिनेट मंत्रियों ने नामों का भी होगा एलान-सूत्र
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा के निर्वाचित विधायकों से किया जाएगा। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नामों की भी घोषणा हो सकती है।
read more: इंदौर में शॉर्ट सर्किट से 7 दुकानें स्वाह
बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई दावेदार नहीं है। यह निर्णय पार्टी ही लेती है, और जिस व्यक्ति को यह जिम्मेदारी मिलेगी, वह पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। मुझे यकीन है कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली में नया बदलाव आएगा।
Delhi Chief Minister: दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक प्रस्ताव संघ द्वारा सामने रखा गया था, और भाजपा ने इसे स्वीकार कर दिया है। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है और अनुमान है कि लगभग 30,000 लोग इसमें शामिल होंगे।
watch now: SAGAR NEWS, CM के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा सागर RTO.
