फिर शुरू होगा इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

DELHI NEWS: दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने दिल्ली के लोगों के लिए कई पॉलिसी की घोषणा की है.उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हम इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी दोबारा से शुरू करने जा रहे हैं.
DELHI NEWS: फिर शुरू होगा इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
दिल्ली की सीएम अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 10 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में लोगों के लिए हर क्षेत्र में काम करती आई है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी सोलर पॉलिसी जैसी योजनाओं पर काम करती रही है.मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ये भी देख रही है कि जबसे अरविंद केजरीवाल जी जेल से बाहर आए सभी रुके हुए कामों को युद्ध स्तर पर कर रहे हैं. आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में लोगों के हितों से जुड़े कई फैसले लिए गए.
DELHI NEWS: कैबिनेट में मिली मंजूरी
कैबिनेट में दिल्ली की इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया. 2020 की पॉलिसी बहुत सफल थी. 2023 और 24 में दिल्ली में 12% इलैक्ट्रिक व्हीकल थे. ये देश में सबसे ज्यादा हैं. अरविंद केजरीवाल जी को जेल भेजकर पिछले 10 महीनों से इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में अड़ंगा लगाया गया. लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही थी. लेकिन, आज फिर से कैबिनेट ने फैसला लिया है और 1 जनवरी 2024 से जिनको भी सब्सिडी नहीं मिली अब मिलेगी. साथ ही रोड टैक्स पर छूट मिलेगी.
DELHI NEWS: कैबिनेट ने 17 करोड़ के ग्रांट को मंजूरी
आतिशी- कैबिनेट में दूसरा फैसला है कि SC/ST और माइनोरिटी को लोन दिया जाता था, लोगों की तनख्वाह रुकी हुई थी. योजना पर अड़ंगा था. आज कैबिनेट ने 17 करोड़ के ग्रांट को मंजूरी दी है. दिल्ली सरकार ने हमेशा से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम आयुष्मान योजना लागू करने के लिए सैद्धांतिक रुप से तैयार हैं लेकिन, कुछ तकनीकि फर्क है. दिल्ली सरकार की योजना में सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है.
