Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे: 32 कारों से देशभर में धमाकों की साजिश
  • देश-विदेश

आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे: 32 कारों से देशभर में धमाकों की साजिश

Shital Sharma November 13, 2025

दिल्ली ब्लास्ट उसी नेटवर्क से जुड़ा

नई दिल्ली। लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को अहम तथ्य मिले हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह घटना किसी एक हमले की योजना नहीं थी, बल्कि एक व्यापक आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा थी। यह नेटवर्क 6 दिसंबर की तारीख को ध्यान में रखते हुए देशभर में 32 कारों के जरिए सिलसिलेवार धमाके करने की तैयारी में था।

delhi-car-blast-babri-revenge-attack-terror-plot-india

जांच के दौरान पता चला कि इन गाड़ियों में बम और विस्फोटक सामग्री भरकर दिल्ली सहित कई शहरों में हमले की योजना बनाई गई थी। जिन वाहनों का उपयोग होना था, उनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिज़ायर, आई20 और इकोस्पोर्ट जैसी कारें शामिल थीं। अभी तक 4 कारें बरामद की जा चुकी हैं। लाल किले के पास ब्लास्ट हुई आई20 कार इसी मॉड्यूल का हिस्सा थी। इस धमाके में 13 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

CCTV फुटेज से मिली पुष्टि

घटना से पहले की सीसीटीवी फुटेज में आई20 कार को एक रिक्शे के पीछे चलते हुए देखा गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। केंद्र सरकार ने इस घटना को आतंकी हमला मानते हुए कैबिनेट मीटिंग में आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया है।

दूसरी गाड़ी फरीदाबाद में मिली, NSG की जांच जारी

जांच के दौरान फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार लावारिस मिली। उसी क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हमले में दो कारों के इस्तेमाल की आशंका पहले से थी। इसके चलते दिल्ली, हरियाणा और यूपी में अलर्ट जारी किया गया था। मौके पर NSG बम स्क्वॉड की टीम पहुंची है। वाहन अभी तक पूरी तरह खोला नहीं गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार उस घर के पास खड़ी मिली जहां आरोपी उमर नबी के ड्राइवर की बहन रहती है।

जांच में सामने आए तीन प्रमुख तथ्य

1. जनवरी से रेड फोर्ट की रेकी

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गनी और धमाके में मारे गए डॉ. उमर नबी ने जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की थी।जांच टीम के अनुसार 26 जनवरी पर हमले की योजना बनाई गई थी, जो उस समय पूरी नहीं हो सकी।

2. 6 दिसंबर पर बड़ा हमला करने की योजना

पूछताछ में सामने आया कि बाबरी मस्जिद ध्वंस की बरसी पर बड़ा हमला करने की तैयारी थी। मुजम्मिल गनी की गिरफ्तारी के बाद योजना बाधित हो गई। अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 6 डॉक्टर शामिल हैं। एक अन्य संदिग्ध डॉ. निसार अभी फरार है, जिसे जम्मू-कश्मीर सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।

3. खाद की बोरियों में छिपा था विस्फोटक

मुजम्मिल गनी किराए के कमरे में विस्फोटक सामग्री जमा कर रहा था। पड़ोसियों को वह इन्हें “खाद” बताता था। कमरे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने ज़ब्त कर ली है।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी

NIA, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियाँ इस मामले की संयुक्त जांच कर रही हैं। हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्राथमिकता उन 28 कारों की तलाश है, जिनमें विस्फोटक होने की आशंका बनी हुई है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJASTHAN NEWS : जयपुर में डंपर का कहर,दो युवकों को टक्कर मारी एक की मौके पर मौत
Next: बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 9 बजे से आएंगे रुझान

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.