Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Delhi Capitals Coach BCCI Punishment: बॉलिंग कोच ने की ऐसी गलती मिली सजा, वीडियो वायरल…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Delhi Capitals Coach BCCI Punishment: बॉलिंग कोच ने की ऐसी गलती मिली सजा, वीडियो वायरल…

Hema Gupta April 17, 2025

Delhi Capitals Coach BCCI Punishment: 16 अप्रैल को IPL 2025 का 32वें मुकाबले में दिल्ली का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हुआ था। सुपर ओवर में राजस्थान के हाथ से मैच फिसल गया। और दिल्ली ने शानदार जीत हासिल की। ऐसे में खबर आ रही है, कि दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल को BCCI ने IPL आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए कड़ी सजा सुनाई है। दरअसल, मैच के दौरान मुनाफ पटेल का अंपायर से विवाद हो गया था।

Read More: MI vs SRH Today Match: अभिषेक का बल्ला आज भी दिखाएगा दम या पांड्या की सेना मार लेगी बाजी…

BCCI ने आचार संहिता के तहत दी सजा..

बीसीसीआई के अनुसार, मुनाफ पटेल ने आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.20 के तहत लेवल 1 का उल्लंघन किया, जो खेल की भावना के विरुद्ध आचरण से जुड़ा है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी के फैसले को भी मान लिया, हालांकि मैच रेफरी का फैसला आखिरी होता है। और सजा के रुप में मुनाफ पटेल को मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भरना होगा और साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

Munaf Patel had a heated exchange with the 4th umpire during the #DCvRR match at the Arun Jaitley Stadium, Delhi after the umpire denied sending a player to enter the ground to convey his message.#DCvsRR #IPL2025 pic.twitter.com/hHv0tNAUvd

— Gaurav Chaudhary (@gkctweets) April 16, 2025

अंपायर से बहस बनी सजा की वजह…

घटना के अनुसार, मुनाफ पटेल ने चौथे अंपायर से बहस हो गई जिसके बाद से उनके बहस का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, दोनों के बीच बहस इसलिए हुई क्योकि अंपायर ने उस खिलाड़ी को मैदान में नहीं जाने दिया, जो मुनाफ पटेल का मैसेज ग्राउंड में पहुंचाने वाला था। ऐसे में कोच भड़क गए और उनकी बहस अंपायर से हो गई।

बीते दिन मैच का हाल…

मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बना दिए, जिससे मैच टाई हो गया फिर सुपर ओवर हुई और सुपर ओवर में राजस्थान ने 12 रन का लक्ष्य दिया, वहीं अक्षर पटेल की टीम ने सिर्फ 4 गेंदों में टारगेट हासिल कर लिया।

सुपर ओवर में रन आउट हुए रियान और जयसवाल

सुपर ओवर के लिए पहले रियान पराग और हेडमायर उतरे। टीम ने 5 गेंद पर 11 रन बनाए। दिल्ली से मिचेल स्टार्क ने ओवर फेंका। रियान पराग और यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। सुपर ओवर में फ्री हिट पर रियान पराग दोड़े नहीं और रन आउट हो गए। वहीं जयसवाल भी रन आउट हो गए।

 

स्टब्स के छक्के ने जिताया मैच

दिल्ली की ओर से सुपर ओवर खेलने के लिए KL राहुल और स्टब्स उतरे। राहुल ने 6 रन बनाए वहीं ओवर की चौथी बॉल पर छक्का लगाकर स्टब्स ने दिल्ली की झोली में मैच डाल दिया, और शानदार जीत हासिल की।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Rain Basera in Gorakhpur: पूर्वी UP का सबसे बड़ा रैन बसेरा, CM योगी करेंगे शिलान्यास
Next: शादी के 15 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार : सास को कमरे में किया बंद

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.