Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दिल्ली ब्लास्ट में तुर्की कनेक्शन, कौन है ‘UKasa’? बाबरी का लेना था बदला
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

दिल्ली ब्लास्ट में तुर्की कनेक्शन, कौन है ‘UKasa’? बाबरी का लेना था बदला

himani Shrotiya November 13, 2025

Delhi Blast UKasa Network: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि धमाके के वक्त कार में मौजूद व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी ही था। DNA रिपोर्ट में उमर का DNA उसकी मां के DNA से मैच हो गया है। जांच टीमों को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून से सने कपड़ों के टुकड़े और पैर का हिस्सा मिला था, जो स्टेयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा हुआ था। इससे यह साफ हो गया कि धमाके के वक्त वही कार में मौजूद था।

वाइट कॉलर नेटवर्क का हाथ

इस ब्लास्ट के बाद सामने आए तथ्यों ने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह सिर्फ एक अकेला हमला नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक वाइट कॉलर नेटवर्क काम कर रहा था, जो देशभर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने बताया कि हमलावर डॉ. उमर नबी एक रहस्यमयी हैंडलर के संपर्क में था, जिसका कोडनेम ‘UKasa’ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह व्यक्ति तुर्की की राजधानी अंकारा से ऑपरेट कर रहा था।

शाहीन के घर की तलाशी
शाहीन के घर की तलाशी

Session App से होती थी बातचीत

Delhi Blast UKasa Network: जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. उमर नबी और फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों की बातचीत Session App नामक मैसेजिंग एप के जरिए होती थी। यह ऐसा एप है जिसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और हाई प्राइवेसी फीचर होता है, जिससे चैट ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि 2022 में उमर और उसके कुछ साथियों ने भारत से तुर्की की यात्रा की थी, जहां इनका ब्रेनवॉश किया गया और इन्हें जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठनों से जोड़ा गया।फरीदाबाद से गिरफ्तार आरोपी डॉ. मुजम्मिल गनी की पूछताछ में भी तुर्की यात्रा का उल्लेख मिला है। इससे एजेंसियों को यह यकीन हो गया है कि दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कोई विदेशी नेटवर्क था।

Session App
Session App

6 दिसंबर को करना चाहता था बड़ा हमला

जांच में सामने आया है कि डॉ. उमर नबी का असली प्लान 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के आसपास देश को दहलाने का था। लेकिन उसके साथी डॉ. मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद उसने जल्दबाजी में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट कर दिया। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से गिरफ्तार 8 संदिग्धों से पूछताछ में यह बात स्पष्ट हुई है कि उमर और उसके नेटवर्क की तैयारी बहुत बड़े हमले की थी, जिसमें कई शहरों को निशाना बनाया जाना था।

Delhi Blast UKasa Network: UP ATS की कार्रवाई

इस बीच उत्तर प्रदेश एटीएस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। 24 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है। पहला डॉक्टर, डॉ. मोहम्मद आरिफ, कानपुर के हृदय रोग संस्थान में कार्डियोलॉजिस्ट है, जबकि दूसरा डॉ. फारुख, हापुड़ के मेडिकल कॉलेज में गायनेकोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत था। फारुख को उसके हॉस्टल से हिरासत में लिया गया है।

दोनों को एटीएस टीम पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों डॉक्टर आतंकी शाहीन के संपर्क में थे। सूत्रों के अनुसार, डॉ. आरिफ, ब्लास्ट में मारे गए डॉ. उमर नबी का क्लासमेट था। दोनों ने जम्मू-कश्मीर में एक साथ पढ़ाई की थी। वहीं, डॉ. फारुख ने फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील के साथ अल-फलाह यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की थी।

देशभर में धमाकों की बड़ी साजिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकी नेटवर्क ने 32 कारों को विस्फोटक सामग्री से लैस कर देशभर में धमाके करने की योजना बनाई थी। 10 नवंबर का लाल किला कार ब्लास्ट इस सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा था। अब तक इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कई CCTV फुटेज से पुष्टि हुई है कि धमाका बेहद शक्तिशाली विस्फोटक से किया गया था।

Delhi Blast UKasa Network: ED की एंट्री

अब इस केस में पांचवीं एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। ED यह जांच करेगी कि डॉक्टरों ने विस्फोटक खरीदने के लिए 23 लाख रुपए कहां से जुटाए थे। एजेंसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है, जहां से कई संदिग्ध जुड़े हुए हैं।

दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो डॉक्टर हिरासत में; जम्मू-कश्मीर से है कनेक्शन

Delhi blast connection UP ATS: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद देशभर की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने 24 घंटे के भीतर दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। दोनों का संबंध जम्मू-कश्मीर से बताया जा रहा है और इन पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का शक है।

डॉ. मोहम्मद आरिफ
डॉ. मोहम्मद आरिफ

गुरुवार दोपहर कानपुर पुलिस टीम ने आरिफ के घर और अस्पताल दोनों जगह जाकर जांच की। मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJASTHAN NEWS : राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक उथल-पुथल की आहट तेज
Next: RAJASTHAN NEWS : जयपुर में डंपर का कहर,दो युवकों को टक्कर मारी एक की मौके पर मौत

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.