Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दिल्ली ब्लास्ट से पहले आतंकी डॉ. उमर का नया वीडियो सामने आया, बोला – यह शहीद होने का मिशन
  • Top Story
  • देश-विदेश

दिल्ली ब्लास्ट से पहले आतंकी डॉ. उमर का नया वीडियो सामने आया, बोला – यह शहीद होने का मिशन

himani Shrotiya November 18, 2025

Delhi Blast Umar New Video: दिल्ली के लाल किला इलाके में 10 नवंबर को हुए धमाके से पहले आतंकी डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो उमर ने ब्लास्ट से कुछ ही वक्त पहले रिकॉर्ड किया था। इसमें वह खुद को “शहीद होने के मिशन” पर जाने वाला बताता है और अपने हमले को “मार्टरडम ऑपरेशन” कहकर सही ठहराने की कोशिश करता नजर आता है।

“शहादत का ऑपरेशन

वीडियो में उमर कहता है कि 

लोग आत्मघाती हमलों की सोच को सही तरह से समझते ही नहीं हैं। उसके अनुसार, यह सुसाइड अटैक नहीं बल्कि “शहादत का ऑपरेशन” है, जिसे इस्लाम में जाना जाता है। इसके खिलाफ कई तर्क भी दिए गए है, लेकिन इसका उद्देश्य सिर्फ खुद को “शहीद” करना है। जब कोई व्यक्ति किसी निश्चित जगह, निश्चित समय और निश्चित परिस्थिति में मरने का फैसला करता है, तब वह खुद को “शहादत के मिशन” पर समझता है।

10 नवंबर को हुआ था धमाका

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। इस हमले में 15 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
जांच में सामने आया कि कार आतंकी उमर नबी ने ही चलाई थी और उसी ने विस्फोटक को सक्रिय किया।

अब तक इस केस में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 6 डॉक्टर शामिल हैं। जांच एजेंसियाँ मॉड्यूल के बाकी सदस्यों और तकनीकी सपोर्ट सिस्टम की पहचान में लगी हैं।

Delhi Blast Umar New Video: NIA का बड़ा खुलासा

सोमवार रात जांच में बड़ा खुलासा हुआ। NIA ने बताया कि यह वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल हमले को हमास की तर्ज पर अंजाम देना चाहता था।
इस संबंध में आतंकी उमर के करीबी सहयोगी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की गिरफ्तारी के बाद जानकारी मिली। दानिश काजीगुंड (अनंतनाग) का निवासी है और छोटे ड्रोन व हथियारों को मॉडिफाई करने में माहिर माना जाता है।
NIA के अनुसार, टेरर मॉड्यूल पहले हमास की तरह ड्रोन और रॉकेट का इस्तेमाल कर हमला करने की योजना बना रहा था, जैसा कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर किया था।

जसीर बिलाल
जसीर बिलाल

आमिर 10 दिन की NIA कस्टडी में

Delhi Blast Umar New Video: धमाके के मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है। NIA का कहना है कि पंपोर निवासी आमिर वही व्यक्ति है जो धमाके से पहले डॉ. उमर के संपर्क में था।

धमाके में इस्तेमाल i20 कार आमिर के नाम पर रजिस्टर थी और वह इसे खरीदने के लिए दिल्ली आया था। आमिर को रविवार को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया था। अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस भी इस केस में 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली
मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली

CCTV फुटेज से मिली नई जानकारी

NIA को धमाके से पहले का नया CCTV फुटेज मिला है। इसमें 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आतंकी उमर नबी को i20 कार के साथ दिल्ली की अरुणा आसिफ अली रोड से गुजरते हुए देखा गया।
फुटेज में उमर इसी रोड पर स्थित एक मस्जिद में लगभग 10 मिनट तक रुकता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वह लाल किले के पास पार्किंग में पहुंचता है और कुछ देर बाद blast करता है।

Delhi Blast Umar New Video: Email से मिली बम की धमकी

दिल्ली आतंकवादी धमाका मामले में आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को आज अदालत में पेश किया जाना है। इसी को देखते हुए पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर RAF की तैनाती की गई है।
इसके अलावा, अदालत को एक बम धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क, 200 लोग रडार पर, मस्जिदों, गेस्ट हाउसों में चेकिंग

Faridabad Nuh terror network: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद हरियाणा के फरीदाबाद और नूंह जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), स्थानीय क्राइम ब्रांच और अन्य केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं।

फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क
फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क

छापेमारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने नूंह की हयात कॉलोनी से दो और लोगों—रिजवान और शोएब—को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पर आतंकी गतिविधियों में फंडिंग करने का आरोप है।  पूरी खबर…

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Human Sagar Passed Away: उड़िया सिंगर का 34 साल की उम्र में हुआ निधन!
Next: Bigg Boss 19 Upcoming Episode: बिग बॉस हाउस में दिखेगा गौरव और उनके वाइफ का रोमांस….

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.