Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 40 लोग गिरफ्तार, मस्जिदों में की जा रही जांच
  • Top Story
  • जुर्म गाथा

दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 40 लोग गिरफ्तार, मस्जिदों में की जा रही जांच

himani Shrotiya November 11, 2025

Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। मरने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 घायलों का इलाज जारी है। अब तक दो शवों की पहचान हो गई है। और बाकी की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी।

पुलिस को शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया।

PM मोदी ने दी  श्रद्धांजलि 

 2 दिन के भूटान दौरे पर गए PM  मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। PM ने कहा- पूरा देश दिल्ली ब्लास्ट से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है, दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

यूनिवर्सिटी के 3 कर्मचारी हिरासत में

जिस यूनिवर्सिटी में उमर पढ़ाता था उस अल फलाह यूनिवर्सिटी की लैब से पुलिस ने 3 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

गृह मंत्रालय में बैठक

इधर दिल्ली ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय में एक बैठक होगी। दोपहर 3 बजे से होने वाली बैठक में सभी जांच एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। वहीं सुबह 11 बजे अमित शाह के घर पर भी एक बैठक हुई थी, जिसमें IB, NIA समेत जम्मू कश्मीर पुलिस के DGP भी शामिल हुए थे।

NSG कर रही सबूत इकठ्ठा
NSG कर रही सबूत इकठ्ठा

उमर का दोस्त गिरफ्तार

गृह मंत्रालय ने कार ब्लास्ट के 20 घंटे बाद मामले की जांच NIA को सौंप दी है। डॉ. उमर का दोस्त डॉ. सज्जाद समेत40 और लोग हिरास्त में लिए गए है।

मस्जिदों में जांच

वहीं फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की घेराबंदी कर दी। बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। अंदर जांच हो रही है। 2900kg विस्फोटक के मामले में अरेस्ट 3 डॉक्टरों का संबंध इसी यूनिवर्सिटी से निकला था। साथ ही फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में पुलिस मस्जिदों में जांच कर रही है ।

Delhi Blast Update: फरीदाबाद और कश्मीर कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि जिस i20 कार का इस्तेमाल ब्लास्ट में हुआ, वह हरियाणा नंबर की गाड़ी थी। यह कार आखिरी बार पुलवामा निवासी तारिक ने खरीदी थी। बताया जा रहा है कि तारिक, आमिर नाम के युवक का दोस्त है, जिसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया था।

आमिर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने यह कार पुलवामा के डॉ. मोहम्मद उमर को बेच दी थी। आमिर ने यह भी बताया कि उमर एक कट्टरपंथी विचारधारा वाला डॉक्टर था, जो आतंकियों से लगातार संपर्क में रहता था।

जांच एजेंसियों को शक है कि दिल्ली धमाके का सीधा संबंध जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद में फैले आतंकी नेटवर्क से है। फरीदाबाद में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुईं, और इसी कड़ी में तीसरे डॉक्टर, डॉ. उमर, का नाम सामने आया।

फरीदाबाद और कश्मीर कनेक्शन
फरीदाबाद और कश्मीर कनेक्शन

गिरफ्तारी से पहले ही धमाके को अंजाम 

सूत्रों के अनुसार, जब उमर को पता चला कि उसके दो साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, तो वह डर गया। उसे शक हुआ कि पुलिस किसी भी वक्त उसे पकड़ सकती है। इसी डर के चलते उसने दिल्ली में ब्लास्ट को अंजाम दिया।

शक जताया जा रहा है कि धमाके के वक्त उमर खुद कार में मौजूद था और ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वह भी इसमें मारा गया। इस बात की पुष्टि के लिए DNA जांच कराई जा रही है।

आतंकी उमर की भी मौत
आतंकी उमर की भी मौत

उमर की मां और भाइयों से पूछताछ

Delhi Blast Update: दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में डॉ. उमर की मां शमीमा बानो और दो भाइयों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ के साथ-साथ DNA सैंपल भी लिए जा रहे हैं ताकि शव की पहचान की जा सके।

सूत्रों का कहना है कि उमर कई सालों से कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में था और मेडिकल पेशे का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए कर रहा था। एजेंसियां उसके मोबाइल, लैपटॉप और ऑनलाइन चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

दिल्ली धमाके के फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर…हादसे में 9 मौतें, 24 घायल, धमाके के पहले का CCTV आया सामने

Delhi Blast CCTV Footage : नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है  फुटेज में धमाके के ठीक पहले एक कार में बैठे व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसे आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद होने का शक जताया जा रहा है।

इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को एम्स और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज किया जा रहा है। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म कर दी गई,लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोप है
Next: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.