Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दिल्ली धमाके के फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर…हादसे में 9 मौतें, 24 घायल, धमाके के पहले का CCTV आया सामने
  • Top Story
  • देश-विदेश

दिल्ली धमाके के फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर…हादसे में 9 मौतें, 24 घायल, धमाके के पहले का CCTV आया सामने

Taruna Samariya November 11, 2025

Delhi Blast CCTV Footage : नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है  फुटेज में धमाके के ठीक पहले एक कार में बैठे व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसे आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद होने का शक जताया जा रहा है। उमर पुलवामा का रहने वाला है और जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने धमाके के वक्त कार में तीन संदिग्ध सवार होने की जानकारी दी है, जिनकी पहचान अभी जांच टीम कर रही है। DNA टेस्ट के जरिए यह तय किया जाएगा कि मृत व्यक्ति डॉक्टर उमर ही था या नहीं।

पुलिस के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ उसमें तीन लोग थे। कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है। सलमान ने कार पुलवामा के तारिक को बेची थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर

दिल्ली ब्लास्ट केस में i20 कार के चालक और फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने डॉक्टर उमर के दो भाई अशिक अहमद और जफूर अहमद को हिरासत में लिया है। साथ ही उनकी माता शमीमा बीनो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उमर पुलवामा का रहने वाला है. सूत्रों की माने तो उमर मोहम्मद ही फरीदाबाद मॉड्यूल का वो तीसरा डॉक्टर था, डॉक्टर आदिल अहमद और मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार किया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर उमर के पिता का नाम नबी भट है। वो फरीदाबाद के अल फलह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था। उसकी मां का नाम शमीमा बानू है। जिसे भी गिरफ्तार किया गया है।

आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद
आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद

डर से हमले को दिया अंजाम

CCTV में नजर आ रहा उमर मोहम्मद पेशे से डॉक्टर है और वो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि पुलवामा से जिस तारिक को पकड़ा गया है, उसने ही ये I-20 कार उमर मोहम्मद को दी थी। बताया जा रहा है कि साथी डॉक्टरों के पकड़े जाने के बाद गिरफ्तारी के डर से उमर मोहम्मद ने इस आतंकी हमले को अंजाम दिया।

Read More: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट

DNA जांच से सामने आएगी सच्चाई

सूत्रों के अनुसार, अब तक जांच के हिसाब से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी उमर मोहम्मद चला रहा था। उसका एक हाथ दूर जाकर गिरा। कुछ बॉडी पार्ट्स भी मिले है। DNA Test के बाद पता चलेगा की क्या ये उमर ही था या नहीं।

धमाका और सीसीटीवी फुटेज

घटना का समय अब तक लगभग शाम 6:51 बजकर 52 मिनट माना जा रहा है, जो सीसीटीवी के फुटेज में मौजूद टाइमिंग के आधार पर पुष्टि हुई है। इस धमाके में लगभग 9 लोगों की मौत हुई और 24 घायल हुए हैं। धमाका एक धीरे-धीरे चलती हुई कार में हुआ, जिसे एक i20 बताया जा रहा है। धमाके के बाद आसपास कई गाड़ियां आग की चपेट में आईं और इलाके में भगदड़ मची। पुलिस और जांच एजेंसी इस फुटेज से घटना की पूरी पड़ताल कर रही हैं जिससे आतंकी कनेक्शन और अन्य संदिग्धों की पहचान हो सके।

मृतकों और घायल की स्थिति

इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को एम्स और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज किया जा रहा है। मृतकों में कुछ की अभी पहचान नहीं हो पाई है। केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया और जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

READ MORE :ट्रम्प का बड़ा वादा: हर अमेरिकी को 1.7 लाख रुपए, कहा- टैरिफ से अरबों कमाए

उमर कार में ढाई घंटे बैठा रहा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i-20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था।

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियां ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस भयावह धमाके ने राजधानी में दहशत फैला दी है। आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद के कार चालक होने की आशंका जांच को निर्णायक मोड़ पर ले गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां फुटेज और सबूतों के आधार पर इस मामले की जांच जारी रखे हुए हैं। जनता से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दें ताकि आगे की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक बरामद, असॉल्ट राइफल और कारतूस मिले

Faridabad Doctor: हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक पदार्थ, असॉल्ट राइफल और कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की, जिसने गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद में छापा मारा था।

आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल शकील
आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल शकील

इससे पहले, 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। आदिल अहमद अनंतनाग का रहने वाला है और सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC), अनंतनाग में डॉक्टर था। पूरी खबर…

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के हि-मैन के निधन की खबरे झूठी! खतरे से बाहर है धर्मेंद्र…
Next: World Shooting Championships 2026: सम्राट राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड!

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.