बोले-राजधानी में पर अपराधियों का कब्जा’

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा सत्र में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए.अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से अमित शाह देश के गृह मंत्री बने हैं और उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभाला है, तब से पूरी दिल्ली की कानून व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है।
Delhi Assembly: विधानसभा में जमकर बरसे केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित हैं। गैंगस्टर व्यापारियों की दुकानों पर गोलियां बरसा रहे हैं। दिल्ली में जगह-जगह पर नशा बिक रहा है।लेकिन ये बीजेपी नहीं दिखता। केजरीवाल ने विधानसभा में दिल्ली की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी हैं। सरेआम मर्डर हो रहे हैं। सरेआम शूटआउट हो रहे हैं। महिलाओं से दुष्कर्म हो रहे हैं। बीजेपी इसपर चुप है।
Delhi Assembly: बादल पर हमले की निंदा की
केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की और कहा कि एक बड़ी त्रासदी को टालने के लिए पंजाब पुलिस प्रशंसा की पात्र है। यह पंजाब एवं पंजाबियों को बदनाम करने की बड़ी शक्तियों की साजिश है। बादल पर हमले को लेकर केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा। भाजपा पंजाब में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रही है लेकिन वह दिल्ली में हो रही हत्याओं, दुष्कर्म और गोलीबारी की घटनाओं पर चुप है।
Delhi Assembly: ये घटना पंजाब को बदनाम करने की साजिश-केजरीवाल
आगे केजरीवाल ने कहा, ‘आज पंजाब में एक घटना घटी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन पंजाब पुलिस की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं इस घटना की निंदा करता हूं लेकिन एक बात साफ है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश रची जा रही है और इसके पीछे कई बड़ी ताकतें शामिल हैं। आज जिस तरह से पंजाब पुलिस ने न सिर्फ इस घटना को रोका बल्कि पूरे देश के सामने एक उदाहरण पेश किया कि कैसे सतर्कता के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सकता है।’मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि आप चाहे मेरे ऊपर कितने भी हमले कर लो। मैं दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाता रहूंगा
