Dehradun Hatya News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। एक सिर फिरे दोस्त ने 23 वर्षीय युवती की भरे बाजार में धार दार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र मच्छी बाजार इलाके की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी
घटना स्थल में मौजूद लोगों ने बताया कि, एक युवक ने युवती की धारदार हत्यार से युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस पहुंकर घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार
हत्या के आरोपी का नाम आकाश कुमार है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है, और वो 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून का रहने वाला है। वहीं मृतका का नाम गुंजन है, जो कि 23 साल की है। वह दूल्हे के कपड़ो की दुकान में काम करती थी।

दोस्त बना हत्यारा
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक और गुंजन के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उससे बात करना बंद कर दिया। लेकिन आरोपी युवक युवती का पीछा करते रहा। और उसे जान से मारने को धमकी दी थी, पुलिस से शिकायत करने पर इस पर पुलिस ने कोई कर्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपी के इरादे और मजबूत हो गए और उसने मौक पाकर युवती पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
