Dehradun female officer suicide: राजधानी देहरादून में एक महिला अफसर ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजेश्वरी के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर पौड़ी में तैनात थी। घटना थाना बसंत विहार इलाके की है।

ससुराल पक्ष पर आरोप
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मृतका के पति, सास और जेठ-जेठानी समेत 5 लोगों के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
मानसिक रूप से प्रताड़ना
मृतक महिला की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन राजेश्वरी की शादी करीब 3 साल पहले 7 दिसंबर 2022 को देहरादून निवासी पीयूष सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। सास, जेठ, जेठानी और पति मिलकर उसे ताने देते थे और छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
Dehradun female officer suicide: तलाक देने की धमकी
मृतका की बहन ने कहा कि आरोपी पति पीयूष अक्सर राजेश्वरी के साथ मारपीट करता था। उसे बार-बार तलाक देने की धमकी देकर डराया जाता था। ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के उकसावे पर पति उसे जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार किया, जिससे वह टूट चुकी थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के गहने और कीमती सामान ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रखे थे। जब भी राजेश्वरी अपने गहनों की मांग करती, तो पति कहता था कि “पहले तलाक दो, उसके बाद ही मिलेंगे।” मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
