CM ने की घायलों से मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टर्स से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‘उपचार में नहीं होगी कमी’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार द्वारा उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

Doon Hospital CM Dhami: CM ने दिए निर्देश
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से फोन पर विकासनगर में इलाज करवा रहे दुर्घटना के घायलों को भी समुचित और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का निःशुल्क उपचार राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है।
