Deepika On Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है, साथ ही फिल्म की आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं, इसी बीच लोगों ने धुरंधर 2 की सक्सेस को लेकर दीपिका के रिएक्ट न करने पर उन्हें ट्रोल कर रहें हैं। एक ट्रोलर्स ने कहा कि- ‘दीपिका एक सपोर्टिव वाइफ नहीं हैं, क्योंकि वो रणवीर की फिल्म को न ही प्रमोट कर रही हैं और न ही उसकी सराहना कर रही हैं।’
बता दें कि, दीपिका ने ट्रोलर्स को मजेदार अंदाज में जबाव दिया।

दीपिका का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जबाव
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर एक यूजर ने रील शेयर कर कमेंट सेक्शन पर दीपिका की चुप्पी को लेकर सवाल उठाते हुएएक पोल भी चलाया और कैप्शन में लिखा कि- “दीपिका पादुकोण ने अभी-अभी 500 करोड़ के बजट को “साइलेंट ट्रीटमेंट” दिया है. जहां धुरंधर 2 ने ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं दीपिका ने प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया. कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, बस चुप्पी. क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या बस इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामा से बच रही हैं?”

इस पर दीपिका ने ट्रोलर्स को मजेदार जबाव देते हुए लिखा कि-
“दूसरा वाला मेरे दोस्त! P.S. मैंने इसे आप में से किसी से भी पहले देख लिया था. अब मजाक किस पर है?”
दीपिका को किया ट्रोल, फैंस ने किया सपोर्ट
कुछ यूजर ने दीपिका की चुप्पी पर उन्हें ट्रोल किया, इसके बाद कुछ फैंस दीपिका का सपोर्ट करते भी नजर आएं। एक ने लिखा, “बस कुछ लाइक्स के लिए, तुम लोग किसी की शादी को खींच लोगे, सब कुछ सोशल मीडिया के लिए नहीं होता, हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी असल ज़िंदगी दिखाना पसंद नहीं करता, उन्हें अकेला छोड़ दो।”

एक अन्य ने लिखा, “लोग उसके रिएक्ट न करने को लेकर इतने परेशान क्यों हैं? इंटरनेट से दूर हो जाओ और अपनी ज़िंदगी जियो।” एक और फैन ने लिखा, ” हर सपोर्ट सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं है.. खासकर जब वह इंसान आपका जीवनसाथी हो.. इससे पता चलता है कि आजकल सोशल मीडिया की उम्मीदें असली कनेक्शन कैसे खराब कर रही हैं।’
धुरंधर-2 दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
‘धुरंधर द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल हैं। यह फिल्म 19 मार्च को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई। इसके बाद से ही वो धमाल मचा रही है। दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म धुरंधर ने 1622 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। अब यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल फिल्म है।
Also Read- Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग को लेकर मांगी माफी!
