Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Deepika out of ‘Spirit’ Movie: इस एक्ट्रेस को मिली जगह, स्क्रिप्ट लीक करने का लगा आरोप!
  • एंटरटेनमेंट

Deepika out of ‘Spirit’ Movie: इस एक्ट्रेस को मिली जगह, स्क्रिप्ट लीक करने का लगा आरोप!

Hema Gupta May 27, 2025

Deepika out of ‘Spirit’ Movie: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा जो कि ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्ट किया है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ आने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने वाली थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है।

Read More: Arbaaz’s Wife Shura Pregnant: पैरेंट्स बनने वाले हैं अरबाज और शूरा? वीडियो वायरल…

खबरों के मुताबिक दीपिका के अनप्रोफेशनल डिमांड्स और फिल्म की स्क्रिप्ट लीक करने की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

हालांकि संदीप ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर दीपिका की ओर माना जा रहा है।

“स्क्रिप्ट लीक करना आपका फेमिनिज्म है?” – वांगा

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट की जिसमें लिखा कि – “जब मैं किसी एक्टर को स्क्रिप्ट सुनाता हूं, तो उस पर 100% भरोसा करता हूं। यह एक अनकहा नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट होता है। लेकिन आपने जो किया, उससे साफ हो गया कि आप क्या हैं। एक यंग एक्ट्रेस को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी को लीक करना—क्या यही आपका फेमिनिज्म है?”

When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You’ve ‘DISCLOSED’ the person that you are….
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…

— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025

उन्होंने आगे कहा –

“फिल्ममेकिंग मेरी जिंदगी है। मैंने इस क्राफ्ट पर सालों मेहनत की है। लेकिन तुम ये न समझ पाई, न समझोगी। अगली बार पूरी कहानी लीक करना, क्योंकि अब फर्क नहीं पड़ता। डर्टी पीआर गेम खेलो। मुझे एक कहावत याद आती है—’खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे’।”

दीपिका की डिमांड्स बनीं कारण?

खबरों के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के चलते पहले फिल्म से ब्रेक मांगा था, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने स्वीकार करते हुए शूटिंग टाल दी थी। लेकिन इसके बाद दीपिका ने कुछ शर्तें रखीं –

1. सिर्फ 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट

2. हफ्ते में केवल 5 दिन काम

3. फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी

4. तेलुगु डायलॉग्स न देने की मांग

इन डिमांड्स से निर्देशक नाराज हो गए और उन्होंने दीपिका को फिल्म से हटा दिया।

तृप्ति डिमरी लेंगी दीपिका की जगह…

दीपिका पादुकोण की जगह अब ‘कला’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, संदीप वांगा अपनी पोस्ट में जिस “यंग एक्ट्रेस” की बात कर रहे थे, वह तृप्ति ही हैं।

The female lead for my film is now official 🙂 pic.twitter.com/U7JJQqSUVa

— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 24, 2025

प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति..

फिल्म ‘स्पिरिट’ में लीड रोल में प्रभास हैं, और पहले उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की नई स्टारकास्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह
Next: CM Dhami virtual inauguration Malan bridge : सीएम धामी ने मालन पुल समेत कई पुलों के सुरक्षात्मक कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.