Deepika Kakkar Illness Update: टीवी के फेमस कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। और अक्सर अपने यूट्यूब ब्लॉग में दोनों अपने लाइफ से जुड़ी कई बाते शेयर करते रहते हैं। लेकिन इन दिनो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान चल रहें हैं। दरअसल, दीपिका के लेफ्ट लोब में टेनिस बॉल के बराबर ट्यूमर है, जिससे दीपिका और उनके पति शोएब काफी चिंतित हैं। शोएब ने अपने व्लॉग में अपने फैंस को दीपिका के बीमारी की जानकारी दी। और फैंस से दुआ करने को कहा।
शोएब ने ब्लाग में कहा कि…
एक्टर ने दीपिका के बारें में बताते हुए कहा कि- ‘दीपिका ठीक नहीं है उसको पेट में दिक्कत है वो काफी सीरियस है। मैं दरअसल, चंडीगढ़ में था और दीपिका मुंबई में ही थीं और उनके पेट में दर्द हुआ। दीपिका को लगा कि नॉर्मल दर्द होगा एसिडिटी का, लेकिन बाद में दर्द काफी बढ़ गया और फिर डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। उन्होंने कुछ ब्लड टेस्ट करवाए थे। ब्लड टेस्ट में आया कि दीपिका के पेट में इन्फेक्शन है।’
‘कहीं ये कैंसर तो नहीं..’ – शोएब
“हमारे परिवार के डॉक्टर ने हमें बुलाया और कहा कि हमें सीटी स्कैन करना होगा। फिर रिपोर्ट में आया कि दीपिका को ट्यूमर है लिवर के लेफ्ट लोब में। वो काफी बड़ा है टेनिस बॉल जितना। ये हम सबके लिए काफी शॉकिंग है। रिपोर्ट आने के बाद हम सब बस इसी बात से डर रहे थे कि कहीं ये कैंसर तो नहीं बनेगा। हालांकि अब तक रिपोर्ट्स में ऐसा कुछ नहीं आया है जिससे थोड़ा सुकून है। दीपिका के अभी और टेस्ट होने बाकी हैं।”
View this post on Instagram
शोएब ने आगे बताया कि-
“इस समय दीपिका और मुझे जिस बात की सबसे ज्यादा टेंशन है वो है हमारे बेटे की। हमारा बेटा अब भी दीपिका से ही ब्रेस्टफीड करता है और अभी तक उसने बाहर का दूध नहीं पिया है। बेटे को दूध पीकर सोने की आदत है या फिर दिन में थोड़ा-थोड़ा वह ब्रेस्टफीड लेता है। अब आगे दीपिका जब एडमिट होगी तो बेटे को कैसे हैंडल किया जाएगा। यही सोचकर दीपिका भी परेशान हैं। केवल आप लोग दीपिका के लिए दुआ कीजिए। चाहे हम आपको पसंद ना हो, लेकिन प्लीज दुआ करें दीपिका के लिए।”

आखिरी बार ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ शो में नजर आई थी दीपिका…
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अब एक्टिंग से दूर हैं। वह आखिरी बार ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ शो में नजर आई थीं। हालांकि, शो के दौरान तबीयत बिगड़ने के चलते उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया।
22 फरवरी 2018 में की थी शादी…
दीपिका और शोएब की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ शो के सेट पर हुई थी। दोनों ने 22 फरवरी 2018 को भोपाल में शादी की थी और तब से यह जोड़ी फैंस की पसंदीदा बनी हुई है। शादी के कुछ साल बाद यह कपल रुहान नाम के बेटे के माता-पिता बने, जो अब जल्द ही दो साल का होने वाला है।
