Death of Veer Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जमशेदपुर के नजदीक सरायकेला-खरसावां जिले के जिलंगगोड़ा गांव में अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड के विधायक, सांसद और क्षेत्र में चंपाई सोरेन के समर्थक और रिश्तेदार शामिल हुए.

22 फरवरी को मनाली पहुंचे थे वीर सोरेन
मनाली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनाली पहुंचे थे.
Death of Veer Soren: अपने कमरे में अचेत मिले थे वीर सोरेन
वीर सोरेन 24 फरवरी की दोपहर करीब 12:30 बजे घूमकर होम स्टे स्थित कमरे में आए, तो उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की। दोस्तों ने ऑनलाइन ब्लिंकिट से दवा मंगवाकर दी, जिसके बाद वे सो गए। दोपहर करीब 2:30 बजे दोस्तों ने कमरे में गिरने की आवाज सुनी। जब वे कमरे में गए, तो वीर सोरेन फर्श पर अचेत पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट गाड़ी से मनाली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Death of Veer Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
वीर सोरेन के अंतिम संस्कार से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के जिलंगगोड़ा स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पोते को श्रद्धांजलि दी.
