death anniversary of Mahatma Gandhi: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन! उनका व्यक्तित्व और..

उनके आदर्श जीवन मूल्य भविष्य की पीढ़ियों के लिए मानवता, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने हेतु एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहेंगे।”
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
बता दें की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है. 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.
death anniversary of Mahatma Gandhi: 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई
नाथूराम गोडसे, जो हिंदू महासभा का सदस्य था, ने नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना के लिए जाते समय गांधीजी पर तीन गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद गोडसे को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई।
READ MORE: CM भगवंत मान ने SC विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्ति
