Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur:कुएं से निकली मौत की गैस, मुर्गी निकालने उतरे दो भाइयों की मौत
  • छत्तीसगढ़

Bilaspur:कुएं से निकली मौत की गैस, मुर्गी निकालने उतरे दो भाइयों की मौत

Narendra Singh July 12, 2025

SDRAF ने निकाले शव

बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कुएं में जहरीली गैस के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना 11 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की है, जब करही कछार गांव के किसान दिलीप पटेल अपने घर की बाड़ी में काम कर रहा था और एक मुर्गी कुएं में गिर गई। उसे निकालने के प्रयास में हुई एक छोटी-सी गलती ने दो जिंदगियां लील लीं।

मुर्गी के पीछे कुएं में उतरे दिलीप, हुआ बेहोश

दिलीप पटेल (40 वर्ष) घर के पीछे बनी बाड़ी में अपने मवेशियों और मुर्गियों के साथ खेती-किसानी करता था। शाम को एक मुर्गी कुएं में गिर गई, जिसे निकालने के लिए उसने अपने छोटे भाई दिनेश पटेल (35 वर्ष) को आवाज लगाई और खुद कुएं में उतर गया।लेकिन जैसे ही वह कुछ गहराई तक पहुंचा, वह अचानक बेहोश हो गया और पानी में गिरकर डूबने लगा।

भाई को बचाने कूदा दिनेश, खुद भी डूबा

अपने भाई को डूबता देख दिनेश ने बिना कुछ सोचे कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन कुएं के अंदर जहरीली गैस के कारण वह भी कुछ ही पलों में बेहोश होकर डूब गया। परिजनों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।

दीया जलाकर किया गया गैस की मौजूदगी का परीक्षण

घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने पहले एक दीया जलाकर रस्सी से कुएं में नीचे उतारा। दीया कुछ ही दूरी पर जाकर बुझ गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि कुएं में जहरीली गैस मौजूद है।इसके बाद SDRF टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रात 9:30 बजे दोनों भाइयों के शव कुएं से निकाले।

कैसे बनती है कुएं में जहरीली गैस?

रसायन शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. हेमंत कश्यप के मुताबिक, कुएं में सड़ी-गली पत्तियों, खरपतवार और अन्य जैविक पदार्थों के विघटन से मीथेन (CH₄) और कार्बन डाईऑक्साइड (CO₂) जैसी गैसें बनती हैं।जब ये गैसें लंबे समय तक एक बंद वातावरण में जमा हो जाती हैं तो काफी घातक हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में कुएं में उतरने से पहले दीया या लालटेन जलाकर नीचे उतारने की परंपरा वैज्ञानिक रूप से भी बिल्कुल सही है।अगर दीया बुझ जाए तो कुएं में गैस है और तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए।

पुलिस की अपील: बिना जांच किसी कुएं में न उतरें

बेलगहना पुलिस चौकी के अधिकारियों ने लोगों से ऐसे हादसों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुराने या लंबे समय से उपयोग में न आने वाले कुएं में बिना परीक्षण और सुरक्षा उपकरणों के उतरना जानलेवा हो सकता है।

गांव में मातम का माहौल

घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। दिलीप और दिनेश अपने परिवार के कमाने वाले थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read:- आतंकी पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी: कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MonsoonBreak2025: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, रायपुर-दुर्ग में कम बारिश
Next: Odisha: प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाया, कोड़े मारे और गांव से निकाला

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.