dead-body-of-a-dr-was-found-in-byohari

DEATH : खेत में पड़ा मिला बंगाली डॉक्टर का शव

By : Ranu
DEATH : खेत में पड़ा मिला बंगाली डॉक्टर का शव

ब्यौहारी
रिपोर्टर - अशोक कुमार तिवारी

बंगाली डॉक्टर का शव खेत में पड़ा मिला

हत्या की आशंका

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम पपडेरी में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले बंगाल के निवासी डॉक्टर मानस क्रांति सरकार (45) का शव आज सुबह खेत में पाया गया। उनका शव उनके क्लीनिक से लगभग 1 किलोमीटर दूर खेत में पड़ा था। शव की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।

डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि वह कल शाम करीब 5 बजे घर से बाहर गए थे, लेकिन रात में वह घर वापस नहीं लौटे। आज सुबह किसी ने बताया कि उनका शव खेत में पड़ा हुआ है, और उनके मुंह पर मफलर बंधा हुआ था, जिससे यह प्रतीत होता है कि उनकी हत्या की गई है। पत्नी का यह भी कहना है कि शरीर पर बाहरी चोटों के कोई स्पष्ट निशान नहीं हैं, लेकिन हत्या की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है। इस घटना के बाद, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

डॉक्टर मानस क्रांति सरकार पिछले 15 सालों से पपडेरी में प्रैक्टिस कर रहे थे। उनका मकान सड़क के किनारे बना हुआ था, और वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहीं रहते थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

PUSHPA 2 : पुष्पा-2 ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाए

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर