DC vs RCB WPL 2025 4rth Result: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 17 फरवरी यानी की आज खेला गया। जिसमें बेंगलुरू टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु को 142 रन का टारगेट दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत हासिल की। RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ 47 गेंद में 81 रन और डैनी 41 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का प्रदर्शन
142 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB से स्मृति मंधाना और डैनी व्याट ओपनिंग करने उतरीं थी। बेंगलुरु ने पावप्ले में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। 11वें ओवर में डैनी व्याट ने 33 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे। उन्हें अरुंधित रेड्डी ने कैच कराया। उन्होंने मंधाना के साथ 107 रन की पार्टनरशिप की।

एश्ले पैरी ने 13 गेंद में 7 रन और रिचा ने 5 गेंद में 1 चौंके और 1 छक्के के साथ टीम को शानदार जीत दिलाने के लिए अंत तक नॉट आउट रहकर जीत दिलाई। वहीं दिल्ली टीम से शिखा-अरुंधति को 1-1 विकेट मिला।

कप्तान स्मृति मंधाना ने लगाई फिफ्टी
RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार पारी के साथ 47 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हो गई। स्मृति मंधाना ने 9वें ओवर में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। उन्होंने जेस जोनासेन के खिलाफ सिंगल लिया और 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। मंधाना ने डैनी व्याट के साथ 107 रन की शानदार पार्टनरशिप की। फिर डैनी 41 रन बनाकर आउट हो गई। स्मृति ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Leading from the front 🫡
Captain Smriti Mandhana putting on a show with her 1⃣st FIFTY this season 🔥👌
This is also her fastest fifty in #TATAWPL 👏👏
Updates ▶ https://t.co/CmnAWvkMnF#DCvRCB | @RCBTweets | @mandhana_smriti pic.twitter.com/LbKMpLKnU7
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 17, 2025
दिल्ली टीम का प्रदर्शन..
दिल्ली कैपिटल्स से कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ओपनिंग उतरीं। शेफाली खाता बिना खोले ही आउट हो गई। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 22 गेंद पर 34 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। लैनिंग ने 19 गेंद पर 3 चौके लगाकर 17 रन । एनाबेल सदरलैंड ने 13 गेंद में 19 रन, जोनासेन 4 गेंद पर 1 रन , मैरिजान कैप 13 गेंद पर 12 रन, साराह ब्रायस ने 19 गेंद में 23रन, राधा यादव बिना खाता खोले ही आउट हो गई और पांडे ने 15 गेंद पर 14 रन बनाए। 13वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी। अरुंधाती 5 गेंद में 4 रन बनाए।

वहीं आरसीबी टीम से जॉर्जिया वेयरहम और रेणुका ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। किम गार्थ को 2 विकेट मिले।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम
दिल्ली कैपिटल्स
मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शैफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मारिज़ैन कैप, राधा यादव, टिटास साधु।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना (कप्तान), नुजहत परवीन, जोशिता वीजे, ऋचा घोष, डैनी व्याट, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, किम गर्थ, श्रेयंका पाटिल, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, जॉर्जिया वेयरहैम, राघवी बिस्ट, हीथर ग्राहम, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, चार्ली डीन।
Watch Now- Abhinav, ज्यादा कुछ नहीं हुआ, बस मेरा इंस्टाग्राम बंद हो गया
