DC Vs GT IPL 2026: IPL 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।

बता दें कि, अब तक दोनों टीमें 2-2 मैच खेले चुकी हैं, जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर हैं। वहीं गुजरात टीम को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 4 मैच में गुजरात टीम को जीत मिली तो वहीं 3 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की।

IPL 2025 की बात करें तो दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में गुजरात को जीत मिली।
कहां देख सकते हैं मैच?
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12
दिल्ली कैपिटल्स
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read- RR Vs MI IPL 2026: RR के हाथों मुंबई को मिली करारी हार, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहें यशस्वी!
