DC vs GT IPL 2025: आज आईपीएल 2025 का 60वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखने उतरी, लेकिन दिल्ली का सपना अधूरा रह गया. गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया।
दिल्ली को मिला 200 रनों का टारगेट
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के सामने 200 रन का टारगेट रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बापू की टीम ने केएल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं।
DC vs GT IPL 2025: राहुल ने जड़ा शतक
KL राहुल इस सीजन में शानदार फॉर्म में है। इस मैच में राहुल ने 112 रन की पारी खेली। ये उनके IPL करियर का पांचवां शतक था। वहीं, GT के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृ्ष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
साईं-गिल का कहर
इधर दिल्ली के साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। साई सुदर्शन के बाद शुभमन ने जड़ा पचासा। शुभमन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल और साईं ने शानदार पारी खेली। साईं ने 108 रन जबकि गिल ने 93 रनों की धुंआधार पारी खेली।
