DC vs GG WPL Eliminator: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के एलिमिनेटर राउंड में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स आमने – सामने होंगी। यह मैच 3 फरवरी यानी की आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, 1 फरवरी को खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने यूपी वॉरियर्ज (UPW) 5 विकेट से हराकर WPL के एलिमिनेटर में एंट्री की थी।
इस सीजन में दोनों के रिकॉर्ड
गुजरात और दिल्ली दोनों ने WPL 2026 में अब तक 8-8 मैच खेले, जिसमें गुजरात की बात करें तो उसने 8 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो उसने 8 मैच में से 4 में जीत दर्ज की वहीं 4 में हार मिली।

गुजरात और दिल्ली के बीच इस सीजन में 2 मैच खेले गए और दोनों में गुजरात टीम ने बाजी मारी। दिल्ली दोनों ही बार आखिरी ओवर में टारगेट हासिल करने से चूक गई।

WPL में रिकॉर्ड की बात करें
विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मैच खेले गए। इसमें से गुजरात ने 4 मैच और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 4 मैच में जीत दर्ज की।
कहां देख सकते हैं मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग का दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात जायंट्स
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।
