Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Daycare Safety for Children: डेकेयर में बच्चे को भेजने से पहले दें इन बातों पर ध्यान….
  • Lifestyle

Daycare Safety for Children: डेकेयर में बच्चे को भेजने से पहले दें इन बातों पर ध्यान….

Hema Gupta August 16, 2025

Daycare Safety for Children: शहरों में आजकल महिला हो या पुरुष सभी जॉब करते है, जिसकी वजह से उन्हें अपने बच्चों को डेकेयर में भेजना पड़ता है कि जब तक वो बाहर काम पर रहे हो तो उनके बच्चों की देखभाल होती रहे। लेकिन उनकी डेकेयर में सही से देखभाल हो रही है या नहीं ये जानना भी जरुरी है। एक्सपर्ट बताते हैं कि माता – पिता को डेकेयर भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि पता चल सके उनका बच्चा वहां सुरक्षित है या नहीं?

Read More: Ghee vs Malai for Skin: स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए क्या है बेस्ट?

मानसिक दबाव तो नहीं झेल रहा बच्चा दें ध्यान?

शारीरिक सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों के मानसिक बदलावों पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये संकेत देते हैं कि बच्चा डेकेयर में सुरक्षित माहौल में नहीं है। उदाहरण के लिए, बच्चा अचानक चुपचाप रहने लगे या डरने लगे, खेल और दोस्तों से दूरी बनाए, लगातार उदास या परेशान दिखाई दे, या खाने-पीने और नींद की आदतों में कमी आए।

सूत्रो के अनुसार, डॉ. सुमीत चक्रवर्ती (एशियन हॉस्पिटल, पीडियाट्रिक्स) के अनुसार, ये संकेत माता-पिता को यह चेतावनी देने के लिए हैं कि डेकेयर में संभावित सुरक्षा समस्याएं हो सकती हैं और समय रहते सावधानी बरतना जरूरी है।

बच्चों के शरीर पर मार – पीट के निशान तो नहीं?

डेकेयर में बच्चों की सुरक्षा का सबसे पहला पहलू है उनका शारीरिक स्वास्थ्य। माता-पिता को बच्चों के शरीर पर बार-बार चोट या घाव, नीले-पीले निशान दिखाई देने पर गंभीरता से सोचना चाहिए। यह केवल खेल-कूद की वजह से नहीं, बल्कि किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। ये भी हो सकता है कि वहां बच्चे के साथ अच्छा व्यवहार न किया जाता हो।

डॉ. प्राची गुप्ता (मदरलैंड हॉस्पिटल, पीडियाट्रिक्स) के अनुसार..

“अगर बच्चा लगातार चोटिल हो रहा है या असामान्य निशान दिख रहे हैं, तो यह चिंता का कारण है। माता-पिता को समय रहते इस पर ध्यान देना चाहिए।”

बच्चे से हर दिन बात करें पूछें उसने वहां क्या – क्या किया?

जब बच्चा डेकेयर से वापस आजाए तो माता – पिता को उनसे बातचीत करना चाहिए उनकी भावनाओं को समझना चाहिए। जब वो कुछ बताएं तो उसे ध्यान से सुने, जिससे बच्चे को लगे कि उसके पैरेंट्स उसकी बात सुन रहें, जिससे कभी कोई समस्या हो तो वो बेझिझक बता सके।

डेकेयर की अच्छे से जांच करें…

बच्चे को डेकेयर में भेजने से पहले वहां के कर्मचारियों के स्वाभाव और योग्यता के बारें में जान लें, जो लोग वहां पहले से आ रहें हैं उनका फीडबैक लें। डेकेयर की साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजाम देखें। बच्चे की दिनचर्या और गतिविधियों की जानकारी लें। ये भी देखे की बच्चे को कोई नींद की दवा तो नहीं दी जा रही। जरूरत पड़े तो सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था की पुष्टि करें।

बच्चे में भरोसा और प्यार बढ़ाएं….

माता-पिता की सजगता ही बच्चे की सबसे बड़ी सुरक्षा है। बच्चों को प्यार और भरोसा देना उतना ही जरूरी है जितना उनकी शारीरिक देखभाल। उन्हें अपने बचपन की बातें बताएं और उनकी सुने, जिससे दोस्ती वाला रिश्ता आपके बच्चे के साथ बन सके।

एक खुश और सुरक्षित बच्चा ही सीखने और बढ़ने में सफल होता है। माता-पिता के समय पर उठाए गए कदम बच्चे की खुशहाली और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने मथुरा-वृंदावन में विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, गो संरक्षण पर दिया जोर
Next: Rajinikanth 50 Years in Cinema: सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने 50 साल पूरे किए, पीएम मोदी ने दी बधाई…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.