Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • दौसा जिले में मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, 16 की हालत गंभीर
  • राजस्थान

दौसा जिले में मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, 16 की हालत गंभीर

himani Shrotiya September 13, 2025

Dausa Mid Day Meal Food Poisoning: राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। नांगल राजावतान उपखंड की ग्राम पंचायत चूड़ियावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 100 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार
मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार

ग्रामवासियों और परिजनों के अनुसार, स्कूल में मिड डे मील के तहत रोटी और आलू की सब्जी परोसी गई थी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की। स्थिति बिगड़ते ही स्कूल प्रशासन ने सूचना स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को दी।

अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज जारी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब 100 बच्चों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 16 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही दौसा जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज जारी
भर्ती बच्चों का इलाज जारी

Dausa Mid Day Meal Food Poisoning: ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उनका आरोप है कि स्कूल में परोसे जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता पर कभी ध्यान नहीं दिया जाता।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मिड डे मील की जांच की जाए।

ग्रामीण और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
ग्रामीण और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

  • शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

  • स्वास्थ्य विभाग ने भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

  • प्रशासन ने बच्चों के इलाज के लिए अतिरिक्त चिकित्सक और दवाइयों की व्यवस्था कराई है।

बच्चों को फूड पॉइजनिंग

Dausa Mid Day Meal Food Poisoning: प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई है। हालांकि, भोजन के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बच्चों को फूड पॉइजनिंग
बच्चों को फूड पॉइजनिंग


जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Ritika Nayak Mirai Sadhvi Role: ‘मिराई’ में साध्वी के किरदार से रितिका नायक ने जीता दिल, जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस?
Next: Vicky Jain Admitted in Hospital:अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन हॉस्पिटल में भर्ती, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल!

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.