Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Balod बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को लगाया ठिकाने
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Balod बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को लगाया ठिकाने

Narendra Singh July 21, 2025

करंट लगाकर मार फिर सबूत मिटाने लगाया हल्दी-गुलाल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बहू ने अपने आशिक के साथ मिलकर ससुर की करंट लगाकर हत्या कर दी। बहू का प्रेमी हारमोनियम सिखाने के बहाने अक्सर उसके घर आता था। ससुर को इस पर आपत्ति थी और वह इसका विरोध करता था। जिसके चलते यह वारदात हुई। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह का है।

संगीत सिखाने वाले से हुआ प्यार

खड़ेनाडीह की रहने वाली गीता निर्मलकर गांव की सेवा मंडली में भजन गाने जाती थी। जहां उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के संगीतकार लेखराम निषादसे हुई। लेखराम उसे हारमोनियम सिखाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जबकि महिला के पति गौकरण निर्मलकर को कोई आपत्ति नहीं थी।

ससुर ने जताया ऐतराज

गीता के ससुर मनोहर निर्मलकर को इस दोस्ती पर एतराज था। लेखराम हारमोनियम सिखाने घर आता तो बुजुर्ग गाली-गलौज पर उतर आता था। इसी बात से तंग आकर गीता और लेखराम ने 29 जून रविवार को हत्या की साजिश रची। 16 जुलाई बुधवार की रात 12 बजे सोते हुए ससुर को करंट देकर मार डाला।

ससुर को करंट लगाकर मारा

17 जुलाई गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे हत्या के बाद सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई। शातिर बहू गीता ने ग्रामीणों को बताया कि, ससुर रात में शराब पीकर साइकिल से गिर गए थे और सुबह उनकी मौत हो गई।मोहल्ले की महिलाएं जब कफन लेकर घर पहुंचीं तो हल्दी लगे शरीर को देखकर पूछा तो बहू ने जवाब दिया कि गिरने से चोटें आई थीं। इसलिए हल्दी लगाई है। लेकिन जब शव श्मशान पहुंचा और चिता पर लिटाने से पहले कपड़ा हटाया गया तो गहरे घावों को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अंतिम संस्कार में खुला राज

पुलिस के मुताबिक, बहू गीता का प्रेमी लेखराम निषाद हत्या को अंजाम देने के बाद चाहता था कि, मनोहर निर्मलकर का अंतिम संस्कार जल्द से जल्द कर दिया जाए। ताकि मामला दब जाए और किसी को शक न हो।इसी जल्दबाजी में उसने गांव में मौत की खबर ठीक से फैलने से पहले ही श्मशान में लकड़ी भिजवा दी थी। सुबह होते ही वो पहुंचा और अर्थी की तैयारी में जुट गया। घरवालों और पड़ोसियों से कहने लगा कि शव रात का है। इसलिए देरी नहीं होनी चाहिए। तुरंत अंतिम संस्कार कर देना चाहिए।इधर, गांव में अभी शव यात्रा की मुनादी की तैयारी चल रही थी और मृतक का पूरा परिवार भी नहीं पहुंच पाया था। लेकिन लेखराम ने खुद ही शव को कंधा दिलवाकर मुक्तिधाम पहुंचा दिया। जब यह जानकारी गांव के कुछ प्रमुख लोगों को लगी तो उन्होंने श्मशान पहुंचकर लेखराम से सवाल-जवाब शुरू कर दिए।

ग्रामीणों ने जताया विरोध

ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि, न तुम मृतक के बेटे हो, न रिश्तेदार, फिर इतनी जल्दी क्यों? इतनी बेचैनी किस बात की है? ग्रामीणों की बात सुनकर लेखराम घबरा गया। इसी बीच जब शव को चिता पर लिटाने के लिए कपड़ा हटाया गया तो शरीर पर चोट के गहरे निशान दिखाई दिए। यही वो क्षण था जब ग्रामीणों को हत्या की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घाव के निशान छिपाने लगाई हल्दी

हत्या के बाद गीता ने जब घाव के निशानों को लेकर आशंका जताई तो लेखराम ने सलाह दी कि वह लोगों से कहे कि ससुर शराब के नशे में साइकिल से गिर पड़े थे। घाव छिपाने के लिए शरीर पर हल्दी लगाई गई। फिर दोनों ने रात 3 बजे तक घर में ही रुककर अगले दिन की योजना बनाई।

दोनों ही आरोपी गिरफ्तार

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Harbhajan On thappad Kand:सालों पुरानी गलती पर हरभजन को हुआ पछतावा बोले- ‘काश वो पल बदल पाता’!
Next: AUS vs WI T20 2025: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, डेब्यूटेंट मिशेल ओवेन बने हीरो!

Related Stories

होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • छत्तीसगढ़

होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

divya mistry March 3, 2026
Basti Girl Shot by Lover
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

दुष्कर्म किया, ब्लैकमेलिंग..बस्ती में सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग को मारी गोली

himani Shrotiya March 3, 2026
Hathras Yamuna Expressway Accident
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!

Hema Gupta March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग
  • अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट
  • NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट
  • भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • रवि किशन तो नाच-गाकर..CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.