महापौर बोले- शहादा में दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा

INDOR NEWS: इंदौर के राजवाड़ा में भगवान विष्णुजी की प्रतिमा भक्तों के दर्शन के लिए रखी गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।
INDOR NEWS: 21 क्विंटल की 24 करोड़ की प्रतिमा
प्रतिमा यहां से महाराष्ट्र के शहादा रवाना होगी. वहां पर भगवान का मंदिर बनाया जा रहा है, जहां ये प्रतिमा विराजित होगी। पंच धातु की यह प्रतिमा 24 करोड़ की है। इसे तैयार होने में ही साढ़े चार साल का समय लगा।
INDOR NEWS: शहादा में बनेगा सबसे बड़ा मंदिर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव भगवान विष्णुजी के दर्शन करने राजवाड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह इंदौर के लिए गर्व की बात है कि भगवान की प्रतिमा यहां से बनकर महाराष्ट्र के शहादा जाएगी, जहां उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महापौर ने यह भी कहा कि यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा होगा और पूरा इंदौर इस यात्रा के लिए खुश है।
INDOR NEWS: 21 टन वजनी है भगवान की प्रतिमा
भगवान विष्णु की प्रतिमा 11 फीट लंबी है। पंचधातु से इसे तैयार किया है। जिसका वजन 21 टन है। पंच धातु की यह प्रतिमा मध्यप्रदेश और राजस्थान में तैयार हुई है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि मिट्टी की प्रतिमा का पूजा का एक गुना फल मिलता है। कांस्य की प्रतिमा की पूजा का दस गुना फल प्राप्त होता है। पाषाण की प्रतिमा का सौ गुना फल मिलता है, लेकिन धातु की जो प्रतिमा होती है उसकी पूजा का अनंत गुना फल मिलता है।
