150 CCTV खंगालने पर मिला सुराग
Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिला अस्पताल से चार दिन की बच्ची चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.साथ ही महिला से बच्ची को बरामद कर परिजन को सौंप दिया गया है। आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
सोती हुई मां के पास उठाई बच्ची
दमोह जिला अस्पताल में नवजात बच्ची को गुरुवार की शाम करीब 4 बजे महिला चुराकर ले गई थी। पुलिस को जांच के दौरान 15 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें महिला बच्ची को कंधे पर थामे अस्पताल से बाहर निकलती दिखी थी। पुलिस ने रात को महिला को गिरफ्तार कर लिया। पथरिया के उमराव गांव की रहने वाली वर्षा आदिवासी 26 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके साथ पति रूद्र सिंह और ननद सविता भी थे। यहां उसने बेटी को जन्म दिया। गुरुवार दोपहर वह वार्ड में अपने पलंग पर बेटी के साथ सो रही थी। कुछ देर के लिए उसकी आंख लग गई। जब वह जागी तो बेटी पलंग पर नहीं थी।
Read More- Ratlam Today’s News: रतलाम ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे
Damoh News: मां ने देखे सीसीटीवी फुटेज
अस्पताल प्रबंधन तक मामले की जानकारी पहुंची तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। वर्षा को जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे वाले रूम में बिठाया गया। उसे फुटेज दिखाए गए, ताकि बच्चा चोरी करने वाली महिला को पहचाना जा सके। उसके साथ में ननद सविता भी मौजूद रही।अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में शाम 4:20 बजे महिला बच्ची को लिए मेन गेट से बाहर निकलते दिखाई दी। नवजात को दमोह के जटाशंकर कॉलोनी में रहने वाली लक्ष्मी सेन ने चोरी किया था। महिला को खोजने के लिए पुलिस ने शहर के करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब जाकर महिला का सुराग लगा। आज महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा
