Daldal Web Series Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘दलदल’ रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में भूमि पेडनेकर मुंबई की एसीपी रीता फरेरा के इर्द – गिर्द घूमती नजर आती है। सीरीज का जैसा नाम है, दलदल वैसे ही इसमें रीता फरेरा केस सुलझाने के चक्कर में दलदल में फसती नजर आती हैं।
Daldal Web Series Release: आइए जाने क्या है कहानी?
इस वेब सीरीज में 7 एपिसोड है। इसमें पूरी कहानी रीता फरेरा के इर्द- गिर्द ही घूमती है। इसमें नई – नई DCP बनती है रीता फरेरा वो आते ही गर्ल्स ट्रैफिकिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करती है, जिसके बाद उन्हें प्रमोशन मिल जाता है।

इसमें भूमि सख्त मिजाज और बेखौफ डीसीपी के किरदार में है। उन्हें एक सीरियल किलर से जुड़े केस की जांच करने के लिए दिया जाता है। इस केस की तहकीकात करते – करते अपने अतीत, पुराने जख्मों और अंदर के डर से भी आमने-सामने खड़ा कर देती है। बचपन का दर्द, ऑफिस में खुद को बार-बार साबित करने का दबाव और खुद पर भरोसे की कमी कहानी की रीढ़ हैं।

जैसे-जैसे वह सीरियल किलर तक पहुंचती है, वैसे-वैसे यह जांच उसकी पर्सनल जंग बनती जाती है। हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की कोशिश तो करती ही है, साथ ही अपने भीतर के दर्द, अपराधबोध और दबे हुए सच की गांठों को भी खोलती है। अब उनका अतीत क्या है और कहानी का अंत कहां होगा ये जानने के लिए सीरीज देखना होगा।

Daldal Web Series Release: सीरीज की स्टारकॉस्ट
अमृत राज गुप्ता के डायरेक्टर में बनी यह ‘दलदल’ सीरीज शोरगुल से दूर, धीमी और गंभीर रफ्तार में आगे बढ़ती है। भूमि पेडनेकर ने एसीपी रीता फरेरा के किरदार को बखूबी निभाया है। आदित्य रावल ने भी इसमें अहम किरदार में है। सहायक भूमिका में गीता शर्मा नजर आ रही है।
View this post on Instagram
