Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • FIDE Chess World Cup 2025: डी. गुकेश बाहर, पर भारत के चार ग्रैंडमास्टर अब भी फीडे वर्ल्ड कप में कायम!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

FIDE Chess World Cup 2025: डी. गुकेश बाहर, पर भारत के चार ग्रैंडमास्टर अब भी फीडे वर्ल्ड कप में कायम!

Hema Gupta November 9, 2025

FIDE Chess World Cup 2025: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश गोवा में चल रहे फीडे चेस वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो गए हैं। 19 वर्षीय गुकेश को जर्मनी के ग्रैंडमास्टर फ्रेडरिक स्वान ने 0.5-1.5 से हराया।

Read More: IND vs AUS T20 Series 2025: टीम इंडिया का जलवा बरकरार, ऑस्ट्रेलिया को T-20 सीरीज में फिर मिली करारी शिकस्त!

यह मुकाबला गुकेश के लिए बेहद खास था क्योंकि वे 2 साल बाद भारत में घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे थे। हार के बाद उन्होंने स्वान से हाथ मिलाया और शांत भाव से बोर्ड से उठ गए।

Tough Loss for @DGukesh 💔

Edit: @ram_abhyudaya#chess #chessbaseindia #fideworldcup2025 #itsyourmove pic.twitter.com/O32gNDA1qN

— ChessBase India (@ChessbaseIndia) November 8, 2025

मैच से पहले गुकेश ने क्या कहा?

मुकाबला शुरु होने से पहले गुकेश ने कहा कि –

“यह टूर्नामेंट मेरे लिए खास है क्योंकि मुझे घर में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलते। 2023 के बाद पहली बार मैं अपने देश के दर्शकों के सामने खेल रहा हूं।”

पिछले साल बना था इतिहास…

गुकेश ने दिसंबर 2024 में सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने फाइनल में चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराया था। यह जीत उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाम रही।

भारतीय ग्रैंडमास्टर्स का शानदार प्रदर्शन…

पी. हरिकृष्णा ने बेल्जियम के डेनियल डारधा को 1.5-0.5 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।

वी. प्रणव ने लिथुआनिया के टिटास स्ट्रेमाविशियस को 1.5-0.5 से मात दी। प्रणव ने पहला गेम सफेद मोहरों से जीता और दूसरा गेम ड्रॉ करते हुए अगले दौर में जगह पक्की की।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों के परिणाम…

1. दिप्तायन घोष ने पहले गेम में ड्रॉ खेला लेकिन दूसरे गेम में आर्मेनिया के गैब्रियल सारगिसियन से हार गए। उन्होंने पिछले राउंड में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर सबको चौंकाया था।

2. अर्जुन एरिगैसी और आर. प्रज्ञानानंदा दोनों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर राउंड-32 में एंट्री की।

  • अर्जुन ने उज्बेकिस्तान के शमसिद्दिन वोखिदोव को हराया।
  • प्रज्ञानानंदा ने आर्मेनिया के रॉबर्ट होव्हानिस्यान को मात दी।

FIDE World Cup 2025 Round 3.2: @ArjunErigaisi🇮🇳, @RPraggnachess🇮🇳, @GM_Pranav_V🇮🇳 and @HariChess 🇮🇳 advance to Round 4

Results
GM Shamsiddin Vokhidov🇺🇿 – GM Arjun Erigaisi🇮🇳 : 0.5-1.5
GM R Praggnananandhaa🇮🇳 – GM Robert Hovhannisyan🇦🇲 : 1.5-0.5
GM Titas Stremavicius🇱🇹 – GM… pic.twitter.com/LbPiLwfPAR

— ChessBase India (@ChessbaseIndia) November 8, 2025

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : पचमढ़ी में राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया सरकार को घेरा
Next: हरियाणा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा का दूसरा दिन,कथावाचक अनिरुद्धाचार्य शामिल हुए

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.