D Gukesh Prague Chess Festival 2026: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश प्राग इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। 7 राउंड में से 3 में हार मिली तो 4 मैच ड्रॉ रहें, इसके बाद उन्होंने अपने व्यवहार के लिए फैंस से माफी भी मांगी।
D Gukesh Prague Chess Festival 2026: फैंस से मांगी माफी
गुकेश ने द ग्रैंडमास्टर केटी त्सात्सालाशविली बातचीत के दौरान कहा कि- वो एकांत रहना चाहते थे, उन्होंने कहा कि वे रोज स्टेडियम आने वाले समर्थकों की सराहना करते हैं, लेकिन कुछ दिनों तक अकेले रहना चाहते थे। आमतौर पर मैच के बाद वे ऑटोग्राफ और फोटो देते हैं, लेकिन यहां उनका मूड ठीक नहीं होने की वजह से ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने फैंस से इसके लिए क्षमा मांगी और कहा कि उनका समर्थन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

टीम और परिवार का मजबूत सहारा
गुकेश ने स्वीकार किया कि वे अच्छा नहीं खेल पाए और मौकों का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने इसे अपना सबसे खराब टूर्नामेंट बताया। गुकेश ने कहा कि-‘ वे कोच ग्रजेगोरज गाजेव्स्की के साथ प्राग आए हैं और मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन के साथ काम कर रहे हैं। गुकेश ने कहा कि- उनकी टीम, खासकर माता-पिता, इस मुश्किल समय में उनका सबसे बड़ा सहारा बने हुए हैं।

डिफेंसिव ताकत पर भरोसा, लेकिन किस्मत साथ नहीं
कमेंटेटर अलोजिजे जानकोविच गुकेश को बेहतरीन डिफेंसिव खिलाड़ियों में गिनते हैं। इस पर गुकेश ने सहमति जताई और कहा कि मुश्किल स्थिति में टिके रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया, जिससे वे निराश हैं।

लाइव रैंकिंग में 20वें स्थान पर खिसके
प्राग टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम से हार के बाद गुकेश की लाइव चेस रैंकिंग में गिरावट आई है। वे अब 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं और टूर्नामेंट में आखिरी पायदान पर चल रहे हैं। यह हार उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

