Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Cylinder explodes in Goa nightclub: गोवा के नाइट क्लब में फटा सिलेंडर,25 की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

Cylinder explodes in Goa nightclub: गोवा के नाइट क्लब में फटा सिलेंडर,25 की मौत

divya mistry December 7, 2025

Cylinder explodes in Goa nightclub:  उत्तरी गोवा में भयानक घटना घटी जहा देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर फट गया.. और इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई..

इस हादसे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे.. मृतकों में 3 महिलाएं और 3 से 4 पर्यटक भी शामिल हैं..

Goa nightclub (2)
Goa nightclub (2)

Cylinder explodes in Goa nightclub:  CM ने बताया कि नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था… पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लगी.

रात भर बचाव कार्य में जुटी रहीं

Goa nightclub (2)
Goa nightclub (2)

जिसके बाद अग्निशमन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रात भर बचाव कार्य में जुटी रहीं…

जानकारी के अनुसार नाइट क्लब में देर रात सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर और 7 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

जिसमें 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है..

फिलहाल अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है.. यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में पर्यटकों का सीजन चल रहा है. यह आग आधी रात के बाद अर्पोरा गांव में स्थित लोकप्रिय पार्टी स्थल ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी.

पुलिस के अनुसार 25 लोग इस हादसे में जान गवा चुके है..

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया- CM प्रमोद सांवत

गोवा के CM प्रमोद सावंत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरपोरा में आग लगने की दुखद घटना के बारे में मुझसे बात की.

मैंने उन्हें जमीनी हालात के बारे में बताया। गोवा सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है.

PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुयये देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

TWEET
TWEET

गोवा हादसे से दुखी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नॉर्थ गोवा में हुई भीषण आगजनी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा की नॉर्थ गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें गईं.

दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिले. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.

Cylinder explodes in Goa nightclub:  अमित शाह ने जताया गहरा दुख

घटना को लेकर अमित शाह ने गोवा के अरपोरा में हुए भीषण आग हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है.. उन्होंने कहा कि गोवा के अरपोरा में आग लगने से हुई दुखद घटना बहुत दर्दनाक है.

लोकल एडमिनिस्ट्रेशन बचाव और राहत का काम कर रहा है. और प्रभावित लोगों को ज़रूरी देखभाल दे रहा है.

सीएम प्रमोद सांवत बोले करेंगे कार्रवाई

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि. हम क्लब प्रबंधन के साथ-साथ उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया..

उन्होंने आगे कहा कि हम इस घटना की विस्तृत जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: होमगार्ड जवानों को सौगात: मोहन सरकार देगी स्थायी आवास
Next: CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर में सड़क हादसा, 5 की मौत

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.