रसोइया समेत 8 छात्र घायल,एक छात्र का कटा पैर

MP NEWS:मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के बॉयज हॉस्टल में सिलेंडर में ब्लास्ट गया। रसोइया समेत 8 छात्र घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर दूर तक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी।
MP NEWS: बॉयज हॉस्टल में सिलेंडर में ब्लास्ट
ब्लास्ट शनिवार रात करीब 11 बजे नईगढ़ी के शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास में हुआ। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। यहां से सभी को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र सो रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही सभी लोग पीछे बने किचन की तरफ देखने दौड़े। तभी तेजी से ब्लास्ट हुआ। 15 साल के शिवेंद्र साकेत का एक पैर घटनास्थल पर ही कट कर अलग हो गया। एक छात्र ने बताया कि किसी ने किचन का सिलेंडर गद्दों के ऊपर रखकर आग लगाई है।
MP NEWS:हादसे में 8 लोग घायल
छात्रावास में 8 छात्र थे, बाकी घर चले गए थे छात्रावास अधीक्षक बाबूलाल कोल ने बताया, सीनियर छात्रावास 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बनाया गया है। रिकॉर्ड में 48 छात्र हैं, जिसमें 15 से 20 छात्र रहते हैं। मऊगंज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने से कुछ छात्र घर चले गए थे। घटना के समय 8 छात्र थे। तब मैं मौजूद नहीं था, क्योंकि दो छात्रावासों का प्रभार है। मैं खर्रा के छात्रावास पर था। रात में घटना की जानकारी रसोइया राम रहीस ने दी। इसके बाद रात 12 बजे पहुंचा।
MP NEWS: कलेक्टर ने कहा – जांच कराएंगे
कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। नईगढ़ी के शासकीय अनुसूचित जाति के छात्रों के हॉस्टल में सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। घटना कैसे हुए इसकी जांच कराएंगे। फिलहाल हमारा फोकस बच्चों के इलाज पर है।
