Cyclone Ditvaah causes massive devastation: साइक्लोन दितवाह के चलते बारिश से जुड़ी घटनाओं में तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हुई है… तूतीकोरिन और तंजावुर में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई..
कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा
राज्य सरकार में मंत्री के रामचंद्रन ने बताया- तटीय इलाकों में 234 झोपड़ियों/कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है..
साथ ही बताया की इसके अलावा 149 जानवरों की मौत हो गई है. खेती के काम वाली करीब 57,000 हेक्टेयर जमीन पानी में डूब चुकी है…
Cyclone Ditvaah causes massive devastation: वहीं, अब पुडुचेरी में तूफान के असर के चलते तेज बारिश जारी है..
बता दें की तूफान धीरे-धीरे उत्तर दिशा में कुड्डालोर से 100 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, कराईकल से 100 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में, पुडुचेरी से 110 किमी दक्षिण-पूर्व, वेदरन्यम से 140 किमी उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 180 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में आगे बढ़ रहा है..
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के भीतर ही रहेगा
IMD के अनुसार तूफान का केंद्र तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से मात्र 70 किमी की दूरी पर है… जहा तूफान अगले 24 घंटे में तट के बिल्कुल बराबर से आगे बढ़ेगा.. हालांकि यह पूरा समय दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के भीतर ही रहेगा…
चक्रवात के मद्देनजर पुडुचेरी प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है
Cyclone Ditvaah causes massive devastation: श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह से भारी तबाही
बता दें कि श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है.. 300 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं… भारत की ओर से श्रीलंका को लगातार मदद दी जा रही है..
