देश के 7 तटीय राज्यों पर चक्रवात का प्रभाव
बंगाल की खाड़ी से निकले चक्रवात दाना ने गुरुवार देर रात 12:05 बजे 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया। तूफान के दस्तक देने की प्रक्रिया सुबह करीब 8:30 बजे खत्म हुई। तूफान की रफ्तार 8:30 घंटे में घटकर 10 किमी प्रति घंटे हो गई।
‘दाना’ के असर से ओडिशा में लगातार बारिश हो रही है। भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ”कम से कम 5.84 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। कई इलाकों में पेड़ गिर गए थे और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था।

ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी तूफान का असर देखने को मिला। ममता सरकार ने 83,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया है।
गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक भुवनेश्वर और कोलकाता हवाई अड्डों पर करीब 300 उड़ानें रद्द की गईं। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुल 552 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
