RCB vs DC IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर भी पहुंच गई।
DC ने दिया 162 रन का टारगेट
IPL के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 163 रन का टारगेट दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में बेंगलुरु ने बॉलिंग चुनी। टीम ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए।
KL राहुल ने 41, ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 और अभिषेक पोरेल ने 28 रन बनाए। RCB से भुवनेश्वर कुमार ने 3 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए।
RCB vs DC IPL 2025: विराट क्रुणाल की फिफ्टी
RCB ने 26 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से विराट और क्रुणाल पंड्या ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की पार्टनरशिप की और टीम को जीत दिलाई। क्रुणाल ने 73 और कोहली कोहली ने 51 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट झटके।
