CSK Vs DC IPL 2026: IPL 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
CSK को जीत की दरकार
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 मैच खेले है और तीनों ही मैचों में CSK टीम को हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों मैच में महेंद्र सिहं धोनी मौजूद नहीं थे। वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसने भी अब तक 3 मैच खेले, जिसमें से 2 में जीत दर्ज की तो 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा।

CSK Vs DC का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मैच खेले जा चुके है, जिसमें से 19 मैचों में चेन्नई टीम ने बाजी मारी तो वहीं 12 मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली।
वहीं अगर चेपॉक स्टेडियम की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए। चेन्नई के होम ग्राउंड में भी चेन्नई ही आगे रही। दिल्ली टीम ने 10 में से महज 3 मैच ही जीती। बाकी 7 मैचों में चेन्नई ने ही जीत हासिल की।

कहां देख सकते हैं मैच?
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार।
Also Read- PBKS Vs SRH IPL 2026: सरपंच की सेना का सामना SRH के धुरंधर साथ आज!
