CSK vs DC IPL 2026: IPL 2026 में लगातार 3 हार के बाद CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 189 रन बनाकर सिमट गई।
3 हार के बाद CSK की पहली जीत
IPL 2026 में CSK ने लगातार 3 हार के बाद पहली जीत दर्ज कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम से ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन और टीम के कपतान ऋतुराज गायकवाड बैटिंग करने उतरे। वहीं संजू ने 56 गेंद में 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 115 रन बनाए। ऋतुराज 15 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। वहीं आयुष मात्रे ने भी शानदार पारी खेली और 56 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हो गए। शिबम दुबे 20 रन बनाकर नाबाद रहें।

सीजन की पहली सेंचुरी संजू के बल्ले से
Csk टीम से संजू सैमसन ने इस सीजन का पहला शतक लगाया, उन्होंने 52 गेंद में शतक ठोका तब csk का स्कोर 17.5 ओवर में 180 स्कोर था। फिर उन्होंने 56 गेंद में 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 115 रन बनाए। बता दें कि, वर्ल्ड कप के दौरान संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली थी, लेकिन शतक बनाने से कई बार रह गए। आखिरकार उन्होंने IPL में शतक लगा ही दिया। इसी के साथ वो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी रहें।
Super Saturday, done the super way ✅🥳#WhistlePodu #CSKvDC
A Thread 🧵 pic.twitter.com/Y1OkwjfsXc— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 12, 2026
DC की ओर से अक्षर ने 1 विकेट चटकाएं।
दिल्ली को मिली करारी हार
213 रन को टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स से पाथुम निसांका ने 24 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। केएल राहुल 10 गेंद में 18 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। टीम से ट्रीस्टन ने कमाल की पारी खेली और 38 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर 20 रन तक नहीं बना सका।
CSK की ओर से अंशुल कम्बोज ने 3 विकेट और जैमी ओवरटन ने 4 विकेट चटकाएं। गुरप्रीत, नूर अहमद, खलिल अहमद 1-1 विकेट चटकाएं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
CSK
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट: अकील हुसैन।
DC
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट: आशुतोष शर्मा।
Also Read- पंजाब किंग्स की तीसरी जीत, SRH को 6 विकेट से हराया, श्रेयस की चली आंधी
