CSK Roar 2026: IPL 2026 शुरु होने से पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ‘ROAR 2026’ इवेंट का आयोजन किया। यह इवेंट काफी यादगार रहा। इस इवेंट के दौरान नये प्लेयर के साथ- साथ कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स मौजूद रहें।
वहीं CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वेन ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

धोनी और ब्रावो का डांस वायरल
रियूनियन के दौरान CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वे ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने में जमकर डांस किया। ब्रावो ने स्टेज पर चैंपियन गाना गाया धोनी को गले लगाया फिर उनके डांस किया।
Bravo singing, hugging Dhoni and dancing with him. Man I miss this duo so much in CSK 😭❤️
pic.twitter.com/wipPVWlNui— ` (@WorshipDhoni) March 22, 2026


ब्रावो ने गाना गाया साथ ही बैंटिग भी की इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपिंग करते नजर आएं।
पूर्व क्रिकेटर्स का हुआ री-यूनियन
CSK ROAR 2026 इवेंट के दौरान कई पूर्व दिग्गज प्लेयर साथ नजर आए, जिसमें कई फोटो वायरल हुई। इस दौरान सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी समेत कई बड़े दिग्गज प्लेयर शामिल रहे।

सभी प्लेयर्स ने CSK की पांचों IPL ट्रॉफियों के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
माही के आते ही फैंस का उत्साह,युवा प्लेयर्स का सम्मान
माही के आते ही चेपॉक स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर स्वागत किया। फिर माही ने विकेटकीपिंग भी की और फैंस से बात की। अंत में टीम के साथ ‘लैप ऑफ ऑनर’ लिया। इस दौरान वह दर्शकों की ओर टेनिस बॉल मारते हुए भी नजर आए।
वहीं CSK से की ओर से खेल रहें युवा खिलाड़ियों संजू सैमसन और शिवम दुबे का सम्मानित किया गया।

ब्रावो का CSK से पुराना रिश्ता
ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग (CSK) के लिए ब्रावो ने 116 मैच खेले इस दौरान 140 विकेट चटकाएं। साथ ही 1004 रन बनाए हैं, हालांकि अब क्रिकेटर्स कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं।
Also Read – Ishan Practice Match Video: ईशान के आउट होने पर जीशान ने दिया अनोखा रिएक्शन, वीडियो वायरल…
