केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार की कैबिनेट में स्वीकृत किसान हितैषी निर्णयों के संबंध में दी जानकारी। उन्होंने कहा कल दो बड़े फैसले हुए हैं, कि आयात पर निर्भर खत्म करके आत्मनिर्भर हम खाद्य तेलों में कैसे बने… इसलिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन तिलहन बनाया गया है ।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब रेवेन्यू अमला किसानों के रिकॉर्ड और फसल नुकसान के सर्वे में हेरफेर नहीं कर सकेगा। इसके लिए केंद्र सरकार डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन का गठन करने जा रही है। इसकी मदद से किसानों से होने वाले हेरफेर को रोकने में मदद मिलेगी।
किसानों को फ्री में मिलेगा बीज
उन्होंने कहा कि देश में चल रहे ऑइल सीड्स प्लांट्स का उत्पादन काफी कम है। किसानों को देने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद बीज बनाएगा। इन बीज को किसानों को फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए देशभर में 600 क्लस्टर बनाए जाएंगे। किसानों को इन क्लस्टर में फ्री में बीज, ट्रेनिंग, नई टेक्नोलॉजी कैसे खेती करें, इसकी जानकारी दी जाएगी।
65 नए बीज केंद्र बनाए जाएंगे
हर साल 10 लाख हेक्टर पूरे देश में खेती की जाएगी, 7 साल में 70 लाख हेक्टर एरिया इस योजना के लिए दिया जाएगा, उन्नत बीजों की कमी पूरा करने के लिए 65 नए बीज केंद्र बनाए जाएंगे, बीजों को सुरक्षित रखने के लिए 50 बीज भंडारण इकाइयां भी बनाई जाएंगी। इतना ही नहीं राज्यों पर हम ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
