Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Croma Bhopal product not available: भोपाल के क्रोमा शोरूम में ऑफर, लेकिन प्रोडेक्ट नहीं,परेशानी हुए कस्टमर
  • Top Story
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

Croma Bhopal product not available: भोपाल के क्रोमा शोरूम में ऑफर, लेकिन प्रोडेक्ट नहीं,परेशानी हुए कस्टमर

Aditya Mishra August 14, 2025

क्रोमा शोरूम में वाशिंग मशीन की डिमांड… लेकिन स्टॉक की कमी,15 दिन की वेटिंग और पूरी पेमेंट की शर्त से ग्राहक असहज

विज्ञापन में ऑफर का दावा… लेकिन स्टॉक नहीं

Croma Bhopal product not available: त्यौहारों के अवसर पर क्रोमा कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए वाशिंग मशीन पर 10990 रूपए का ऑफर दिया। लेकिन जब ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेने भोपाल के होशंगाबाद शोरूम पहुंचे तो वहां उन्हें बताया गया कि यह मशीन फिलहाल स्टॉक में उपलब्ध नहीं है। शोरूम मैनेजर कविता के अनुसार… यह स्टॉक ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाना होता है जिसके लिए कम से कम 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।

वहीं बात करें 10 नंबर मार्केट के क्रोमा शो रूम की तो जब एक व्यक्ति के मोबाइल में SMS  आता है कि वाशिंग मशीन में ऑफर चल रहा है तो वह व्यक्ति क्रोमा के शो रूम पहुंचता है और जब वहां बात करता है कि हमको वाशिंग मशीन लेना है ऑफर का मैसेज आया है तो वहां के स्टाफ का कहना होता है कि, अभी वो प्रोडेक्ट नहीं है उपलब्ध, आप एक काम करिए 10990 की जगह 15 हजार के रेंज की ले लीजिए… लेकिन ग्राहक खुद को असहज महसूस करने लगता है, तो फिर शो रूम के स्टाफ के द्वारा कहा जाता है कि अगर आप को ऑफर वाला ही चाहिए तो आप अभी बुक कर दो हम आपको 8 से 10 दिन में उपलब्ध करा देंगे फिर क्या ग्राहक मन दुखी करके वहां से बिना वाशिंग मशीन लिए चला जाता है।

ऑनलाइन मंगवाने की बाध्यता और पेमेंट का दबाव

मैनेजर कविता ने बताया कि अगर ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें 15 अगस्त तक पूरा पेमेंट करके बुकिंग करनी होगी, तभी मशीन मंगाई जाएगी। यानी ग्राहक को न सिर्फ वेटिंग करनी पड़ेगी… बल्कि पहले से पूरा भुगतान भी करना होगा। ऐसे में ग्राहक यह सोचने को मजबूर है कि जब ऑनलाइन ही ऑर्डर करना है… तो शोरूम जाकर क्यों खरीदे?

ग्राहक की संतुष्टि पर सवाल

ग्राहकों का कहना है कि ऑफर को देखकर वे शोरूम पहुंचे… लेकिन उन्हें ‘टर्म्स एंड कंडीशन्स’ बताकर लौटा दिया गया। ऐसे में विज्ञापन का उद्देश्य ही विफल नजर आता है। ग्राहक यह भी सवाल कर रहे हैं कि इतनी बड़ी कंपनी होने के बावजूद, जब तक प्रोडक्ट शोरूम में उपलब्ध नहीं है तब तक ऐसे ऑफर का क्या फायदा?

भोपाल में क्रोमा के कई शोरूम, फिर भी सुविधा में कमी

Croma Bhopal product not available: बतादें कि क्रोमा, टाटा समूह की कंपनी है और भारत के 200 से अधिक शहरों में इसके 550 से ज्यादा स्टोर हैं। भोपाल में भी इसके कई शोरूम मौजूद हैं… जैसे 10 नंबर मार्केट, डीबी मॉल, इंद्रपुरी, होशंगाबाद रोड, कोलार रोड, कोहेफिजा और भानपुर। फिर भी ग्राहकों को स्टॉक की कमी और लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जो एक ब्रांड की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा करता है।

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भंवड़ पुलिस की कार्रवाई, देवरिया गाँव में गौहत्यारों की निकाली बारात
Next: 2 साल के निचले स्तर पर थोक महंगाई : आपकी जेब पर फर्क पड़ा?

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.